Saturday, 3 October 2015

इंद्राणी के ड्रग ओवरडोज की बात खारिज, हालत अभी भी नाजुक


Diffusé par Adcash
मुंबई। बेटी शीना बोरा की हत्या की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की हालत नाजुक बनी हुई है। जेजे अस्पताल के मुताबिक अगले 48 घंटे काफी अहम हैं। वहीं फॉरेंसिक रिपोर्ट में इंद्राणी के ड्रग ओवरडोज की बात खारिज की गई है। सूत्रों के मुताबिक, इंद्राणी के पेट, खून व यूरीन में कोई केमिकल नहीं मिला है। इंद्राणी ने मिर्गी की अतिरिक्त दवाइयां खा लीं थीं, जिसके बाद उसे शुक्रवार को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डीन टीपी लहाणे ने कहा कि इंद्राणी में इलाज का असर हो रहा है। इंद्राणी बेहोशी की हालत में है और उसका इलाज किया जा रहा है तथा उसे तीन और दिन अस्पताल में रखा जाएगा।

इंद्राणी पर अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या करने का आरोप है। इंद्राणी ने शुक्रवार को आर्थर रोड जेल में अधिक मात्रा में दवाई खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। जे जे अस्पताल के एक अन्य चिकित्सक ने कहा, खून और यूरिन के आवश्यक टेस्ट किए गए है और सीबीआई अधिकारियों को भी उसकी हालत के बारे में जानकारी दी गई है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने इंद्राणी के अधिक मात्रा में दवा खाने के मामले में जेल प्रशासन को जांच के आदेश दिए हैं। फडणवीस ने जेल अधिकारियों से जवाब मांगा है कि इंद्राणी ने दवाइयों का अत्यधिक सेवन कैसे कर लिया, जब जेल प्रशासन की ओर से उसे दिन में एक गोली ही दी जानी थी।

Diffusé par Adcash Javascript Link: Creative Note: You can assign a custom variable to the parameter &data= user if you wish to track the performance of your banner. Data provided through the tag will be available in the Statistics page.