Monday, 5 October 2015
Saturday, 3 October 2015
इंद्राणी के ड्रग ओवरडोज की बात खारिज, हालत अभी भी नाजुक
मुंबई। बेटी शीना बोरा की हत्या की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की हालत नाजुक बनी हुई है। जेजे अस्पताल के मुताबिक अगले 48 घंटे काफी अहम हैं। वहीं फॉरेंसिक रिपोर्ट में इंद्राणी के ड्रग ओवरडोज की बात खारिज की गई है। सूत्रों के मुताबिक, इंद्राणी के पेट, खून व यूरीन में कोई केमिकल नहीं मिला है। इंद्राणी ने मिर्गी की अतिरिक्त दवाइयां खा लीं थीं, जिसके बाद उसे शुक्रवार को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डीन टीपी लहाणे ने कहा कि इंद्राणी में इलाज का असर हो रहा है। इंद्राणी बेहोशी की हालत में है और उसका इलाज किया जा रहा है तथा उसे तीन और दिन अस्पताल में रखा जाएगा।
इंद्राणी पर अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या करने का आरोप है। इंद्राणी ने शुक्रवार को आर्थर रोड जेल में अधिक मात्रा में दवाई खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। जे जे अस्पताल के एक अन्य चिकित्सक ने कहा, खून और यूरिन के आवश्यक टेस्ट किए गए है और सीबीआई अधिकारियों को भी उसकी हालत के बारे में जानकारी दी गई है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने इंद्राणी के अधिक मात्रा में दवा खाने के मामले में जेल प्रशासन को जांच के आदेश दिए हैं। फडणवीस ने जेल अधिकारियों से जवाब मांगा है कि इंद्राणी ने दवाइयों का अत्यधिक सेवन कैसे कर लिया, जब जेल प्रशासन की ओर से उसे दिन में एक गोली ही दी जानी थी।
Thursday, 1 October 2015
Tuesday, 29 September 2015
जिला स्तरीय समिति में जमीन एवं संपदाओं की नई बाजार दरों का निर्धारण
जैसलमेर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जमीन एवं संपदाओं की बाजार दरों का पुनः निर्धारण करने के लिए जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टैªट सभागार में बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, नगरपरिषद सभापति कविता खत्री, प्रधान पंचायत समिति जैसलमेर अमरदीन, सांकडा अमतुल्ला मेहर, अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शर्मा, उप महानिरीक्षक स्टांप जोधपुर मगाराम के साथ ही जिले के उप पंजीयक उपस्थित थे।
जिला कलक्टर शर्मा एवं जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा वर्तमान दरों एवं बढाई जाने वाली प्रस्तावित दरों पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में नई दरों को निर्धारित किया गया। इसमें शहरी आवासीय एवं वाणिज्य के साथ ही सिंचित एवं असिंचित कृषि भूमि एवं उपनिवेषन भूमि की नई दरें निर्धारित की गई। इसमें 10 से 20 प्रतिषत तक दरो में बढोतरी का निर्णय लिया गया।
बैठक में उप पंजीयक रामरख विष्नोई, तहसीलदार फतेहगढ तुलछाराम, नायब तहसीलदार पोकरण रामसिंह, भणियाणा आईदानसिंह भी उपस्थित थे।
जिला कलक्टर शर्मा एवं जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा वर्तमान दरों एवं बढाई जाने वाली प्रस्तावित दरों पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में नई दरों को निर्धारित किया गया। इसमें शहरी आवासीय एवं वाणिज्य के साथ ही सिंचित एवं असिंचित कृषि भूमि एवं उपनिवेषन भूमि की नई दरें निर्धारित की गई। इसमें 10 से 20 प्रतिषत तक दरो में बढोतरी का निर्णय लिया गया।
बैठक में उप पंजीयक रामरख विष्नोई, तहसीलदार फतेहगढ तुलछाराम, नायब तहसीलदार पोकरण रामसिंह, भणियाणा आईदानसिंह भी उपस्थित थे।
वाहनों की गति सीमा का निर्धारण, जिला कलक्टर ने जारी किए आदेश
जैसलमेर। कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट विश्वमोहन शर्मा ने एक आदेश जारी कर जिले में आमजन की सुविधा एवं सडक दुर्घटनाओं को नियंत्रित किए जाने को दृष्टिगत रखते हुए मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 112 (2) एवं सपठित राजस्थान मोटर वाहन नियम 1990 के नियम 8.1 के द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयुक्त करते हुए जैसलमेर जिले की सीमा में अवस्थित राष्ट्रीय राजमार्गों एवं जैसलमेर व पोकरण शहर में वाहनो की गति सीमा का निर्धारण किया है।
जिला कलक्टर विष्वमोहन शर्मा द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए गति सीमा भारी वाहनो के लिए 50 किमी. प्रति घंटा, कार/जीप के लिए 60 किमी. प्रति घंटा तथा मोटरसाईकिल के लिए 55 किमी. प्रति घंटा निर्धारित की गई है। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र मार्ग पर जैसलमेर व पोकरण शहर के लिए गति सीमा भारी वाहनो के लिए 30 किमी. प्रति घंटा, कार/जीप आदि हल्के वाहन के लिए 40 किमी. प्रति घंटा, मोटरसाईकिल के लिए 30 किमी. प्रति घंटा तथा स्कूल बस के लिए 25 किमी. प्रति घंटा निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि यह आदेष तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।
जिला कलक्टर विष्वमोहन शर्मा द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए गति सीमा भारी वाहनो के लिए 50 किमी. प्रति घंटा, कार/जीप के लिए 60 किमी. प्रति घंटा तथा मोटरसाईकिल के लिए 55 किमी. प्रति घंटा निर्धारित की गई है। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र मार्ग पर जैसलमेर व पोकरण शहर के लिए गति सीमा भारी वाहनो के लिए 30 किमी. प्रति घंटा, कार/जीप आदि हल्के वाहन के लिए 40 किमी. प्रति घंटा, मोटरसाईकिल के लिए 30 किमी. प्रति घंटा तथा स्कूल बस के लिए 25 किमी. प्रति घंटा निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि यह आदेष तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर शर्मा ने सोमवार को ग्राम पंचायत मांडवा में की जनसुनवाई
जैसलमेर। सोमवार को ग्राम पंचायत माण्डवा में पूर्व नियत कार्यक्रम अनुसार रात्री समय में अटल सेवा केन्द्र में जनसुनवाई की गई। जन सुनवाई में प्रभारी अधिकारी भागीरथ शर्मा अतिरिक्त जिला कलक्टर जैसलमेर के साथ विकास अधिकारी पंचायत समिती सांकडा, तहसीलदार भणियाणा, नायब तहसीलदार भणियाणा, आयुर्वेद चिकित्सक, पंचायत प्रसार अधिकारी, ग्रामसेवक तथा शिक्षा विभाग के अधिकरियों के साथ-साथ पशुपालन विभाग के प्रतिनिधी आदि उपस्थित रहे। शिविर में काफी संख्या में जन समुदाय स्त्री तथा पुरूष उपस्थित हुवे तथा अपनी अपनी समस्याओं से प्रभारी अधिकारी को अवगत कराया।
ग्राम वासियों, सरंपंच ग्राम पंचायत माण्डवा द्वारा तथा ग्रामपंचायत वासियों द्वारा मुख्य रूप से पीनें के पानी तथा ढाणियों में पानी की जीएलआर बनानें तथा बिजली की अनियमित आपूर्ती को सुचारू करानें बिजली बिल समय पर वितरण नही होनें तथा मीटर रीडर द्वारा रिडीग नही लेनें सबंधी, अत्यधिक बारिस के कारण मलेरिया होनें की आषंका. बाबत रोकथाम की कार्यवाही करानें, जंगली सूअरो की समस्या से निजात दिलानें संबंधी समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया तथा समाधान के लिए निवेदन किया गया। प्रभारी अधिकारी द्वारा षीघ्र ही इस सबंध में सीएचसी प्रभारी को ,मलेरिया रोकथाम के लिए पानी के गढ्ढों में गम्बूजा मछली डलवानें तथा डीडीटी स्प्रे षीघ्र ही करवाकर पालना करनें बाबत ग्रामवासियों को आष्वस्त कराया। सुनवाई के दौरान कुल बारह लिखित प्रार्थना पत्र सार्वजनिक पृकृति प्रस्तुत हुवे। जन सुनवाई के दौरान विधुत तथा जनस्वास्थ्य विभाग के साथ चिकित्सा विभाग से कोई प्रतिनिधी उपसिथत नही हुवे जिसके लिए अनुपस्थित के खिलाफ पृथक से कार्यवाही के निर्देश दिए गये।
जन सुनवाई के दौरान प्रभारी अधिकारी भागीरथ षर्मा ए.डी.एम द्वारा ग्रामवासियों को कई बीमारियों में आयुर्वेद की चिकित्सा अधिक उपयोगी रहनें तथा बीमारी को जड से समाप्त करनें के लिए आयुर्वेद चिकित्सा पद्यति को अपनानें के सबंध में सबंधित चिकित्सक के माध्यम से अवगत कराया तथा अपनी गायों को कृत्रिम गर्भाधान कराकर बछडी ही प्राप्त करनें की तकनीक अपनानें के सबंध में विस्तार से सबंधित विभागीय चिकित्सक के मेाध्यम से जानकारी दी ताकि आनें वाले समय में गाय पालन लाभकारी हो तथा वर्तमान में जिस प्रकार से लोग गाय के बछडों और बैलों को कोई काम का नही होनें से आवारा छोड रहे है इस प्रकार की आवारा व लावारिस बछडों/बैलों की समस्या से निजात मिल सके। विकास अधिकारी पंचायत समिती सांकडा द्वारा क्षेत्र के पेषन धारको को अपना बैक खाता तथा आधारकार्ड की प्रति सबंधित ग्राम सेवक को उपलब्ध करानें की सलाह दी ताकि उन्हें अपनी पेंषन समय पर मिल सके साथ ही आनें वाले समय में अन्य किसी प्रकार की सरकारी सहायता अथवा नरेगा कार्य का भी भुगतान अथवा सब्सीडी सबंधित व्यक्ति के सीधे ही बैक खाते में सीधे ही जमा हो सके।
Tuesday, 22 September 2015
Sunday, 20 September 2015
किसान सम्मान रैली में सोनिया ने कहा, खोखली बातें करते हैं पीएम मोदी
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर किसानों से मिलने और उनकी पीड़ा सुनने का समय नहीं होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने भूमि विधेयक पर लड़ाई को राज्यों में ले जाने की घोषणा की।
विपक्षी पार्टी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि भूमि विधेयक को लेकर केंद्र में विफल रहने के बाद वह इसके प्रावधानों को भाजपा शासित राज्यों के जरिये लाने का प्रयास कर रही है। यहां रामलीला मैदान में किसान सम्मान रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विवादास्पद भूमि अध्यादेश को किसी भी रूप में लाने के प्रयास के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ने का संकल्प व्यक्त किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उन आरोपों को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस विकास का मार्ग अवरूद्ध कर रही है।
मोदी पर लोकसभा चुनाव में किये गए वादों को पूरा नहीं करने और सत्ता में आने पर खोखली बातें करने का आरोप लगाते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री के पास किसानों से मिलने और उनकी समस्याओं का समाधान निकालने के लिए समय नहीं है और उनकी रूचि और समय केवल उद्योगपति मित्रों के लिए है।
मोदी की विदेश यात्राओं पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, हां, उनके पास विदेश यात्राओं के लिए रूचि, समय और धन है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने अंग्रेजों के खिलाफ देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी और पिछले 60 सालों में देश के विकास की कहानी में भूमिका निभाई और उसे विकास विरोधी नहीं कहा जा सकता है। सोनिया ने कहा कि जब भी सरकार किसानों और गरीबों की समस्याओं को नहीं सुनेगी, कांग्रेस उसके सामने खड़ी होगी।
विपक्षी पार्टी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि भूमि विधेयक को लेकर केंद्र में विफल रहने के बाद वह इसके प्रावधानों को भाजपा शासित राज्यों के जरिये लाने का प्रयास कर रही है। यहां रामलीला मैदान में किसान सम्मान रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विवादास्पद भूमि अध्यादेश को किसी भी रूप में लाने के प्रयास के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ने का संकल्प व्यक्त किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उन आरोपों को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस विकास का मार्ग अवरूद्ध कर रही है।
मोदी पर लोकसभा चुनाव में किये गए वादों को पूरा नहीं करने और सत्ता में आने पर खोखली बातें करने का आरोप लगाते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री के पास किसानों से मिलने और उनकी समस्याओं का समाधान निकालने के लिए समय नहीं है और उनकी रूचि और समय केवल उद्योगपति मित्रों के लिए है।
मोदी की विदेश यात्राओं पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, हां, उनके पास विदेश यात्राओं के लिए रूचि, समय और धन है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने अंग्रेजों के खिलाफ देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी और पिछले 60 सालों में देश के विकास की कहानी में भूमिका निभाई और उसे विकास विरोधी नहीं कहा जा सकता है। सोनिया ने कहा कि जब भी सरकार किसानों और गरीबों की समस्याओं को नहीं सुनेगी, कांग्रेस उसके सामने खड़ी होगी।
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर
नोडल अधिकारी सीईओ बलदेव सिंह उज्ज्वल ने बताया कि आवेदन संबंधित उपखंड अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर वहीं जमा कराए जा सकते हैं। 5 अक्टूबर को लाॅटरी के जरिए यात्रियों का चयन किया जाएगा। संभवतः पहली गाड़ी 26 अक्टूबर को रवाना होगी। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को जगन्नाथपुरी, रामेष्वरम, वैष्णोदेवी, तिरूपति, गया-काषी, अमृतसर, सम्मेदशिखर, गोवा, द्वारिकापुरी, बिहार शरीफ और शिरडी में से किसी एक स्थान की यात्रा कराई जाएगी।
जैसलमेंर शहर के कार्यकर्ता को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया जाय - मनोहरसिह अडबाला
भाजपा के गठन से आज तक जैसलमेंर
शहर का कोई भी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष नहीं बन पाया
जैसलमेंर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रतिपक्ष नेता जिला परिषद जैसलमेंर ने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर मांग की है कि भाजपा के जिला संगठन चुनावो में इस बार जैसलमेंर शहर के मूल कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया जाय जिससे जैसलमेंर शहर में संगठन को और ज्यादा मजबूती मई सके क्योंकि जैसलमेंर शहर 1957 के चुनाव से जनसंघ व तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी से निरन्तर जुडा हुआ है एवं शहरी क्षैत्र के कार्यकर्ता पार्टी के प्रति हमेशा निष्टावान रहे है जिसके परिणाम पार्टी को मिले है । फिर भी जैसलमेंर शहर के कार्यकर्ता सगंठनात्मक रूप से अपने को वर्षेा से उपेक्षित महसूस कर रहा है क्योंकि 1980 में भाजपा के गठन से आज तक जैसलमेंर शहर का कोई भी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष नहीं बन पाया है और न ही किसी ने शहरी क्षैत्र के कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनााने का प्रयास किया न ही कभी जिला संगठन में कोई विशेष दायित्व दिया गया।अहम बात यह है कि जैसलमेंर शहर को प्रदेश संगठन में किसी प्रकार का प्रतिनिधित्व आज तक नहीं दिया गया है। जबकि जैसलमेंर शहर 30,000 मतदाताओ एवं करीब 1 लाख की जनसंख्या वाला चुनावी क्षैत्र है।जैसलमेंर विधानसभा का सबसे बडा मतदाता क्षैत्र होने के साथ-साथ यहां के 60 से 70 प्रतिशत मतदाता जनमानस भारतीय जनता पार्टी में विश्वास रखने वाले है। यह कार्यकर्ताओं का ही समर्पण भाव है एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कई बार विपरित परिस्थितियों में भी कार्य करके पार्टी की सफलता में अहम भूमिका निभाई है । विधानसभा चुनाव 2003 सें 2013 लोक सभा चुनाव 2014 नगर परिषद एव कालेज के चुनाव में भी शहरी वर्ग ने अहम भूमिका निभाई जिसका परिणाम स्वतः ही देखने को मिल रहा है।
अडबाला ने पुरजोर शब्दो में मांग कर निवेदन किया है कि इस बार के संगठन चुनावों मे जैसलमेंर मूल शहरी कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष का दायित्व दे कर स्थानीय कार्यकर्ताओं का मनोबल बढावें।
Saturday, 19 September 2015
राहुल गांधी का चार्टर जयपुर डायवर्ट-करीब पौन घंटे तक जयपुर हवाई अड्डे पर ही रुके
करीब पौन घंटे तक जयपुर हवाई अड्डे पर रुकने के बाद चार्टर से दिल्ली के लिए रवाना हो सके। जानकारी के अनुसार दिल्ली में शाम के समय एयर टेफिक की अधिकता के चलते राहुल के स्पेशल चार्टर को जयपुर की तरफ मोडऩे के संकेत मिलेे थे। चार्टर दिल्ली पहुंच गया था, लेकिन विमान को उतरने की जगह नहीं मिल सकी। कुछ देर तक हवा में रहने के बाद विमान को जयपुर लाना पड़ा। राहुल करीब 7.15 बजे जयपुर हवाई अड्डे उतरे और एयरपोर्ट के वीआईपी रूम में चले गए।
सूचना मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी राहुल से मिलने हवाई अड्डे पहुंचे। करीब आधा घंटे तक दोनों में बातचीत चली। बताया जा रहा है कि यहां रुकने के दौरान राहुल गांधी, गुलामनबी और मीरा कुमार ने भोजन भी किया। एयर ट्रेफिक हटने के बाद राहुल अपने विशेष चार्टर से करीब रात 8 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
Earn upto Rs. 9,000 monthly by reading Emails. Join now!
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के आवेदन 22 तक, लॉटरी 5 को
जिला कलेक्टर विश्वमोहन शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को 11 तीर्थ स्थानों की निःशुल्क यात्रा कराई जाएगी। इसके तहत जैसलमेर जिले से 7 5 तीर्थ यात्रियों को तीर्थ यात्रा पर भिजवाया जाएगा। इसके लिए वरिष्ठ नागरिकों से 7 सितंबर से उपखंड स्तर पर आवेदन लिए जा रहे हैं। तीर्थ यात्रा के लिए पहली रेल 26 अक्टूबर को रवाना होगी।
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम, वैष्णोदेवी, तिरूपति, गया-काशी, अमृतसर, सम्मेदशिखर, गोवा, द्वारिकापुरी, बिहार शरीफ और शिरडी में से किसी एक स्थान की यात्रा कराई जाएगी।
तीर्थयात्रा के लिए पात्रता
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना में आयु 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए तथा वह आयकरदाता नहीं हो। पहले यात्रा नहीं की होने के संबंध में उसे घोषणा पत्र देना होगा। किसी संक्रामक रोग ग्रसित नहीं होने का प्रमाण पत्र। केंद्र सरकार, राज्य सरकार, केंद्र राज्य सरकार के उपक्रम, स्थानीय निकाय से सेवानिवृत्त कर्मचारी, अधिकारी उनके जीवन साथी योजना में पात्र नहीं होंगे।
आवेदनकी प्रक्रिया
अधिक आवेदन आने पर लाॅटरी से होगा चयन
प्रभारी मंत्री, शासन सचिव की अध्यक्षता में जिला स्टार पर समिति का गठन किया गया है। जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक, पर्यटन विभाग उपनिदेशक, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त व सीएमएचओ इस समिति के सदस्य रहेंगे तथा जिला परिषद सीईओ को सदस्य सचिव बनाया गया है। प्रभारी मंत्री या शासन सचिव की गैरमौजूदगी में जिला कलक्टर समिति की अध्यक्षता करेंगे। यात्रियों का चयन इसी समिति द्वारा किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यात्रा के संबंध में आवष्यक व उपयोगी जानकारी का संग्रहण व प्रचार-प्रसार सहित यात्रियों की समस्याओं के निराकरण का कार्य समिति की ओर से किया जाएगा। जिले के लिए निर्धारित कोटे से अधिक आवेदन आने पर लाॅटरी के जरिए यात्रियों का चयन किया जाएगा। कोटे के 100 प्रतिशत अतिरिक्त यात्रियों की सूची भी बनाई जाएगी। चयनित यात्री के नहीं जाने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची में सम्मिलित व्यक्ति को भेजा जा सकेगा। जिला कलक्टर द्वारा चयनित यात्रियों की सूची राज्य सरकार की ओर से निर्धारित एजेंसी को सौंपी जाएगी। एजेंसी यात्रियों को तीर्थ यात्रा पर ले जाने की व्यवस्था करेगी
Earn upto Rs. 9,000 monthly by reading Emails. Join now!
Earn upto Rs. 9,000 monthly by reading Emails. Join now!
पर्यटकों को मिलें बेहतर सुविधाएं और समुचित सुरक्षा - शर्मा
जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा ने सम सेंड ड्यून्स को लेकर आयोजित बैठक में दिए निर्देश, कहा- लपकों पर होगा नियंत्रण
जैसलमेर। दुनिया भर के सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करने वाले खूबसूरत सम के धोरों में पर्यटकों को समुचित सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने की दिषा में विचार-विमर्ष के लिए शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में कलक्टर विष्व मोहन शर्मा की अध्यक्षता मंें बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला कलक्टर ने सम के विकास से जुड़े विभिन्न मसलों पर आवष्यक निर्देशदिए।
जिला पुलिस अधीक्षक राजीव पचार, एसडीएम जयसिंह सहित विभिन्न अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस
बैठक में कलक्टर शर्मा ने कहा कि प्रशासन की यह मंशा है कि सम में आने वाले लोगों को बेहतरीन सुविधाएं मिलें और यहां आने वाला पर्यटक एक बेहतर अहसास और यहां की अच्छी छवि मन में लेकर जाए, यह हम सभी को प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सम की व्यवस्थाओं के लिहाज से यह जरूरी है कि केमल सफारी के लिए दरें तय करते हुए ऊंटपालकों की सूची तैयार की जाए व उन्हें रजिस्टर्ड कर पास जारी किए जाएं। ऊंटपालकों को विकास समिति की ओर से विशेष जैकेट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सम के धोरों पर इस तरह से तारबंदी की जाएगी कि कोई व्यक्ति अनाधिकृत ढंग से वहां नहीं घुस पाए। वहां एंट्री के लिए आवष्यकतानुसार द्वार बना दिए जाएंगे जो कि सीजन और जरूरत के मुताबिक खोले जा सकें। इस दरवाजों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे ताकि किसी भी प्रकार की गलत गतिविधि पर माॅनीटरिंग की जा सके। जिला कलक्टर ने सम में बंद पड़े टाॅयलेट का शुरू कराने तथा उसे समुचित स्थान पर बनाने के निर्देष दिए तथा चंद्रप्रकाष व्यास के सुझाव पर समिति का स्थाई कार्यालय सम में खोले जाने के लिए तहसीलदार को निर्देश दिए। कलक्टर ने कहा कि शीघ्र ही सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में सम में सफाई अभियान चलाया जाएगा ताकि वहां की सफाई व्यवस्था अधिक दुरूस्त हो सके।
कलक्टर ने कहा कि फेंसिंग का काम तत्काल शुरू किया जाए ताकि इसी सीजन में उसका लाभ मिल सके। उन्होंने रिसोर्ट प्रतिनिधियों व सरपंच से कहा कि वे ऊंटपालकों की सूची बनाकर मोबाइल नंबर, फोटो सहित दें ताकि उनका रजिस्ट्रेशन कर पहचान पत्र आवंटित किए जा सकें। इससे पर्यटकों से अधिक पैसा वसूलने सहित अन्य किसी प्रकार की गड़बड़ी करने पर ऊंटपालक की पहचान हो सकेगी। बिना रजिस्ट्रेशन के ऊंटपालक को एंट्री नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे प्रयास इस तरह के होने चाहिए कि सम आने वाले पर्यटकों की संख्या बढे, पर्यटकों के लिए सुविधाएं बेहतर हों, समिति की आय बढे और स्थानीय लोगों को रोजगार के अधिक अवसर मिलें। यदि समिति की आय बढेगी तो सुविधा, सफाई व सुरक्षा पर अधिक खर्च किया जा सकेगा। कलक्टर ने एसडीएम को क्षेत्र में तत्काल कार्यवाही कर अतिक्रमण हटाने, लपकागिरी करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा असामाजिक गतिविधियों करने वाले कुछ परिवारों को वहां से हटाने व कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। स्वच्छता के मसले पर चर्चा करते हुए जिला कलक्टर शर्मा ने कहा कि यहां नियमित तौर पर साफ-सफाई होनी चाहिए ताकि पर्यटकों को बेहतर माहौल मिले और वे यहां से एक अच्छी छवि लेकर जाएं। इसके लिए जरूरी है कि इन धोरों में अवांछित सामग्री नहीं ले जाई जाए। उन्होंने कहा कि तारबंदी होने के बाद निश्चित तौर पर स्वच्छता बढेगी। उन्होंने रिसोर्ट प्रतिनिधियों से कहा कि वे लपकागिरी करने वाले युवाओं को प्रषिक्षण कर किसी सकारात्मक दिषा में कैरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करें अन्यथा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में उनकी जिंदगी खराब हो जाएगी।
जिला पुलिस अधीक्षक राजीव पचार ने एसएचओ व रिसोर्ट यूनियन प्रतिनिधि से कहा कि प्रत्येक रिसोर्ट पंजीकृत होना चाहिए तथा उसके कर्मचारियों व अतिथियों का वेरीफिकेशन होना चाहिए। बिना समुचित आईडी के किसी अतिथि को नहीं ठहराएं तथा उसका समुचित रजिस्टर भी मेंटेन करें। सीजन में लगने वाले टैंट में भी बिना आईकार्ड किसी को नीं ठहराया जाए तथा विदेश पर्यटकों से निर्धारित ‘सी’ फाॅर्म लिया जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान यहां पुलिस चैकी स्थापित की जाती है तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं, फिर भी अधिक बेहतर व्यवस्थाओं के लिए जरूरी है कि समिति के साथ-साथ स्थानीय निवासियों व रिसोर्ट संचालकों का सहयोग मिले। उन्होंने कहा कि ऊंटपालक और रिसोर्ट संचालक एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और यदि वे मिलकर व्यवस्था बनाने के पक्ष में कोई निर्णय लेते हैं तो इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है। बैठक में एसडीएम जयसिंह, तहसीलदार धर्मराज गुर्जर डीएफओ अनूप कुमार, सम सरपंच, जैसलमेर विकास समिति के चंद्रप्रकाश व्यास, उपेंद्र सिंह राठौड़, कैलाष व्यास आदि ने भी अपने महत्ती सुझाव दिए।
पटेलों की धमकी: हार्दिक को रिहा करो नहीं तो भरेंगे जेलें
उन्होंने कहा, 'गुजरात सरकार और केंद्र सरकार मिलकर देश में आपातकाल जैसे हालात पैदा कर रही हैं। इन्होंने इंटरनेट सहित संपर्क साधने के सभी साधन बंद कर दिए हैं और यहां तक कि हमारे नेताओं के फोन टैप किए जा रहे हैं। यह पूरी तरह गैरकानूनी और भारतीय संविधान के खिलाफ है।' कटियार ने कहा, 'सरकार की तानाशाही देश को रसातल में ले जाएगी। हम शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकाल रहे हैं, रैली और प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार इसकी भी इजाजत नहीं दे रही है। लग रहा है, जैसे हम सीरिया में रह रहे हों, भारत में नहीं।'
उन्होंने गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल से अनुरोध किया, 'हार्दिक पटेल को तुरंत रिहा करवाएं, हमें शांतिपूर्ण जुलूस निकालने की अनुमति दें और आरक्षण की हमारी मांग स्वीकार करें।' कटियार ने मुख्यमंत्री को चेतावनी दी, 'अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो हम 27 करोड़ लोग देशभर में प्रदर्शन करेंगे।' हार्दिक पटेल को शनिवार सुबह सूरत में उस वक्त उनके 50 समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया गया, जब वह 'एकता रैली' शुरू करने जा रहे थे। पुलिस ने इस रैली को 'अनधिकृत' बताया। पटेल समुदाय को जाति आधारित आरक्षण देने की मांग को लेकर आंदोलन की अगुवाई पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पास) कर रही है।
गुजरात प्रशासन ने राज्य भर में मोबाइल इंटरनेट की सेवाओं पर रोक लगा दी। 22 वर्षीय हार्दिक को हिरासत में लिये जाने के बाद कुछ स्थानों पर समुदाय के सदस्यों ने प्रदर्शन किये। राज्य प्रशासन ने कहा कि उसने अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है। हार्दिक ने हिरासत में लिए जाने के बाद राज्य सरकार पर पाटीदार समुदाय की आवाज को दबाने का आरोप लगाया।
अभी तक किसी हिंसक घटना की कोई खबर नहीं है लेकिन पटेल समुदाय के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किये और गुजरात में कुछ स्थानों पर सड़क जाम करने का भी प्रयास किया। सूरत के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा, 'हमने हार्दिक पटेल को उनके 35 समर्थकों के साथ यात्रा से पहले शहर के वरछा क्षेत्र में मंगध चौक से हिरासत में ले लिया।'
अस्थाना ने कहा, 'उन्हें कानून व्यवस्था के हित में हिरासत में लिया गया क्योंकि उन्होंने इस रैली के लिए राज्य के अधिकारियों से कोई अनुमति नहीं ली थी।' उन्होंने बताया कि हार्दिक और अन्य को हिरासत में लेने के बाद पुलिस मुख्यालय ले जाया गया। अस्थाना ने कहा कि हार्दिक समेत हिरासत में लिये गये लोगों को आज शाम तक हालात सही होने पर छोड़ दिया जाएगा। पुलिस कार्रवाई की निन्दा करते हुए 22 वर्षीय नेता ने हिरासत के बाद कहा, 'गुजरात सरकार हमारी आवाज को दबाना चाहती है। वे हमें प्रताड़ित करना चाहते हैं। गुजरात सरकार और राज्य पुलिस प्रदेश में हिंसा चाहती है। कार्रवाई लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है ।'
मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण को रविवार को विशेष अभियान
जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विश्वमोहन शर्मा ने बताया कि आमजन की ओर से संबंधित मतदान केंद्र पर नियुक्त पदाभिहित अधिकारी/बीएलओ को मतदाता सूची में नियमानुसार अपने नाम जुड़वाने के लिए प्रारूप 6, हटवाने के लिए प्रारूप 7, संशोधन के लिए प्रारूप 8, एक भाग से दूसरे भाग में परिवर्तन के लिए प्रारूप 8-क भरकर प्रस्तुत कर सकते हैं। सभी प्रारूप बीएलओ के पास उपलब्ध हैं जो निःषुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। सभी नियुक्त पदाभिहित अधिकारियों को निर्देषित किया गया है कि वह अपने निर्धारित दायित्वों का पूर्ण रूप से पालन करें अन्यथा संबंधित के विरूद्ध निर्वाचन नियमों के तहत आवष्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
मेगा विधिक चेतना और लोक कल्याणकारी शिविर रविवार को
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेषक हिम्मत सिंह कविया ने बताया कि शिविर के संबंध में समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला कलक्टर विष्व मोहन शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सेषन न्यायाधीष नरसिंह दास व्यास तथा प्राधिकरण के सचिव सीजेएम अनवर अहमद चैहान ने आमजन से अपील की है कि वे षिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
कविया ने बताया कि शिविर में मेडिकल बोर्ड द्वारा विषेष योग्यजनों को विकलांगता के प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे तो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से जरूरतमंद विषेष योग्यजनों को बैषाखी व ट्राईसाईकिलें भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही विभाग की अन्य योजनाओं के आवेदन भी तैयार किए जाएंगे। शिविर में जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र जारी करने के लिए भी तहसीलदार व उपखंड अधिकारी द्वारा काउंटर स्थापित किया जाएगा। पंचायत राज विभाग की ओर से अपनी योजनाओं के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा पेंषन की स्वीकृति जारी की जाएगी। षिविर की श्रम विभाग की ओर से श्रमिक योजनाओं के संबंध में श्रमिकों का पंजीयन किया जाएगा तो आगार प्रबंधक व रेल्वे द्वारा विषेष योग्यजनों को किराया रियायती पास जारी करने के लिए आवेदन लिए जाएंगे।
शिविर में अनुजा निगम की ओर से संबंधी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा आवेदन तैयार कराए जाएंगे। सर्व शिक्षा अभियान की ओर से विषेष योग्यजनों से संबंधित संचालित एस्काॅर्ट भत्ता व षिक्षा विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिला नियोजन अधिकारी अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी देंगे। कोषाधिकारी द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंषन के भुगतान संबंधी परिवेदनाओं का निस्तारण किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अल्पसंख्यक विभाग की ओर से भी संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
परिवहन मंत्री ने निजी बस ऑपरेटर्स को दी 'राजस्थान लोक परिवहन सेवा' के प्रावधानों की जानकारी
28 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले सड़क सुरक्षा अभियान में मांगा सहयोग
खान ने निजी बस ऑपरेटर्स को बताया कि हाल ही में सरकार ने 476 राष्ट्रीयकृत मार्गों, जिन पर केवल रोडवेज की बसें ही चला करती थीं, का अराष्ट्रीयकरण कर इन पर यात्रियों की सुविधा के लिए खाली स्कोप में (जहां रोडवेज बसें नहीं चलतीं) निजी बसें चलाए जाने के लिए नई सेवा 'राजस्थान लोक परिवहन सेवा' का गठन किया है। प्रारम्भ में सीकर, जयपुर और बीकानेर के 30 मार्गों के लिए परमिट के आवेदन मांगे जा रहे हैं। जल्द ही अन्य मार्गों के लिए भी आवेदन मांगे जाने हैं।
परिवहन मंत्री ने बस ऑपरेटर्स को बताया कि बसों का रंग आदि तय कर दिया गया है, परमिट पांच वर्ष के लिए जारी होगा, नए वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी लेकिन दो वर्ष से अधिक पुराना पंजीयन मान्य नहीं होगा, वाहन बदलने की स्थिति में नया वाहन ही मान्य होगा।
श्री खान ने बताया कि प्रथम चरण में न्यूनतम 37 सीटर बसों को ही परमिट दिए जाएंगे। इनकी सीटें आरामदायक, पुश बैक प्रकार की होनी चाहिए। इनका किराया भी रोडवेज के समकक्ष निर्धारित होगा। ये बसें निर्धारित बस स्टेण्ड से ही संचालित की जा सकेंगी तथा समय सारणी भी रोडवेज बसों के समय को यथावत रखते हुए तय की जाएंगी।
परिवहन मंत्री ने बताया कि आवश्यकतानुसार प्रावधानों में बदलाव किया जा सकेगा। इन मार्गों के अतिरिक्त बजट घोषणा के अनुरूप 1500 नए मार्ग और खोले जाएंगे। इस सेवा का नाम, मार्ग, बसों का रंग और सेवा के प्रावधान आदि तय किए जा रहे हैं। उन्होंने इसके लिए बस ऑपरेटर्स से सुझाव भी मांगे। परिवहन मंत्री ने स्टेट कैरिज एवं कॉन्टे्रक्ट कैरिज संगठनों के 5-5 प्रतिनिधियों की एक समिति बनाने के निर्देश दिए जो रचनात्मक सुझाव देगी।
बैठक के बाद पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि निजी बस ऑपरेटर्स के साथ हुई बैठक का उद्देश्य 'राजस्थान लोक परिवहन सेवा' के बारे में पूरी जानकारी देकर किसी भी भ्रान्ति को समाप्त करना तथा विश्वास का माहौल बनाना था ताकि राज्य की जनता तक सस्ती एवं सुलभ परिवहन सेवा जल्द से जल्द पहुंचाई जा सके। परिवहन मंत्री ने राज्य में 28 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान में सभी निजी बस ऑपरेटर्स का सहयोग भी मांगा।
क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय ने अनेक प्रचार कार्यक्रम किए आयोजित-पुखराज भार्गव
कार्यक्रम के र्वििष्ष्ट अतिथि पुलिष अधिकारी एवं सर्किल निरीक्षक कैलाषदान ने बताया कि भारत सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का आमजन पुरा-पुरा फायदा ले तथा जो मेलार्थिगण यहां हैं वो उसकी पालना करे और जो ग्रामीण यहां नही हैं उनके बीच इसकी चर्चा करे तथा स्वच्छता अपनाने से ही स्वस्थ रहने का लाभ मिल सकता हैं इसी के साथ मेले में शान्ति व्यवस्था बनाने रखने पर जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जैसलमेर के0 आर0 सोनी ने करते हुऐं बताया कि केन्द्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का पूर्ण ज्ञान नहीं होगा तो प्रत्येक व्यक्ति का फायदा नहीं ले सकता हैं इसलिए भारत सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं - प्रधानमंत्री जन-धन योजना, बेटी बचाओं बेटी पढाओं, स्वास्थय, स्वच्छ भारत अभियान, मिषन इन्द्रधनुष टीकाकरण, इत्यादि योजनाओं पर विस्तुत जानकारी प्रदान की गयी साथ ही इस अवसर पर मेलार्थियो के उत्साह बढाने के लिऐ विभाग द्वारा एक मौखिक प्रष्नोतरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी और सफल प्रतिभागीयो को विभाग द्वारा दीवार घडी ईनामस्वरूप प्रदपन की गयी ।
Earn upto Rs. 9,000 monthly by reading Emails. Join now!
बिहार चुनाव : 6 पार्टी मिलकर बनाया थर्र्ड फ्रंट, मुलायम के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव
बिहार में समाजवादी सेक्युलर फ्रंट का एलान, 6 पार्टियों ने मिलकर बनाया फ्रंट, मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे ।
समाजवादी पार्टी -- 85, जन अधिकार पार्टी ( पप्पु यादव की पार्टी)-- 64, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, ( शरद पवार)-- 40, समरस समाज पार्टी ( नागमणी की पार्टी है)-- 28, नेशनल पिपुल्स पार्टी ( पी ए संगमा की पार्टी) :22
समाजवादी पार्टी -- 85, जन अधिकार पार्टी ( पप्पु यादव की पार्टी)-- 64, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, ( शरद पवार)-- 40, समरस समाज पार्टी ( नागमणी की पार्टी है)-- 28, नेशनल पिपुल्स पार्टी ( पी ए संगमा की पार्टी) :22
हिरासत में हार्दिक पटेल, सूरत व अहमदाबाद में इंटरनेट सेवा बंद
हार्दिक पटेल को हिरासत में लिये जाने के बाद एहतियातन गुजरात के दो बडे शहरों अहमदाबाद व सूरत में अगले एक दिन के लिए राज्य के पुलिस महानिदेशक के आदेश पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है। हार्दिक अभी सूरत में ही पुलिस हिरासत में हैं। पिछली बार जब हार्दिक ने आंदोलन किया था, तो इंटरनेट का काफी प्रयोग हुआ था। उससे अफवाहें भी फैली थी। इसलिए राज्य प्रशासन ने इस बार यह कदम उठाया है।
उन्होंने बताया कि हार्दिक और अन्य को हिरासत में लेने के बाद पुलिस मुख्यालय ले जाया गया. पुलिस कार्रवाई की निन्दा करते हुए 22 वर्षीय नेता ने संवाददाताओं से कहा, ‘गुजरात सरकार हमारी आवाज को दबाना चाहती है। वे हमें प्रताडित करना चाहते हैं। गुजरात सरकार और पुलिस राज्य में हिंसा चाहती है।कार्रवाई लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है.' डांडी से अहमदाबाद तक रैली निकालने की अनुमति न मिलने के बाद हार्दिक ने एकता रैली के बारे में कल तक अपनी योजना गुप्त रखी थी।
इससे पहले हार्दिक के सहयोगी और सूरत में पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के संयोजक अल्पेश कठीरिया ने घोषणा की कि वे शहर के वरछा क्षेत्र में मंगध चौक से रैली निकालेंगे।गुजरात में पटेल समुदाय का जाना माना चेहरा बनकर उभरे हार्दिक ओबीसी कोटे के तहत पटेल समुदाय को आरक्षण दिये जाने की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। पिछले दो हफ्तों में, हार्दिक ने दो बार ‘उल्टा डांडी मार्च' निकालने की घोषणा की थी, लेकिन नवसारी जिला प्रशासन के अनुमति नहीं देने के कारण उन्होंने इसे रद्द कर दिया। हार्दिक 25 अगस्त को हुई रैली में अपने आक्रामक भाषण और उसके बाद राज्य में हुई हिंसा के कारण सुर्खियों में हैं। हिंसा में 10 लोग मारे गये थे।
गौरतलब है कि पाटिदार समुदाय को आरक्षण दिलाने की मांग के साथ हार्दिक पटेल कई बार सरकार को अल्टिमेटम दे चुके हैं। शुक्रवार को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर पटेलों के खिलाफ होने वाले अत्याचारों की ओर से आंखें बंद करने का आरोप लगाते हुए, बिहार में ‘‘खेल बिगाडने' की धमकी देते हुए बिहार में अगले महीने चार रैलियां करने की बात कही। बिहार में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। हार्दिक ने कहा, ‘हम सभी का खेल बिगाड देंगे। हम उन्हें नहीं भूलेंगे जिन्होंने हमारे युवाओं को मारा है। पटेल समुदाय पर होने वाले अत्याचारों को लेकर भाजपा के किसी भी नेता ने एक शब्द भी नहीं बोला। हम अगले महीने बिहार में चार महा रैलियां करेंगे।'
हार्दिक ने कहा, ‘हम पाटिदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएस) के सभी 197 समन्वयकों के साथ गुजरात में इस रैलियों के संबंध में गहन चर्चा करेंगे। इसके अलावा मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश से पटेल नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता हमारे समुदाय की रैलियों को सफल बनाने के लिए जाएंगे।' गुजरात के पाटिदार समुदाय के 22 वर्षीय नेता हार्दिक पटेल अपने समुदाय के लोगों को अन्य पिछडा वर्ग (ओबीसी) के तहत आरक्षण दिलाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। हार्दिक ने 25 अगस्त को आयोजित बडी रैली के दौरान आक्रामक भाषण से हंगामा खडा कर दिया। उसके बाद पुलिस ने उसे कुछ देर के लिए हिरासत में लिया जिसके विरोध में हिंसा शुरू हो गयी. हिंसा में 10 लोग मारे गये।
रामदेवरा मेला में प्रदर्शनी बनी आकषर्ण का केन्द्र
Earn upto Rs. 9,000 monthly by reading Emails. Join now!
मेले में बाट-माप के तौल का हा रहा है सत्यापन्न, 156 कांटे एवं 688 बाट का किया सत्यापन
निरीक्षक धीराराम चौधरी ने बताया कि मेले में अब तक के 156 कांटे एवं 688 बाट तथा माप का पुनः सत्यापन किया गया। उन्होंने बताया कि 288 दुकानदारों को बाटमाप के लिये नोटिस जारी किये गये तथा बाट-माप की 127 दुकानों से 18 हजार 235 रुपये की राजस्व आय प्राप्त की गई। उन्होंने शेष दुकानदारों से आग्रह किया है कि वे भी अपने बाट-माप का सत्यापन करवा दें।
Earn upto Rs. 9,000 monthly by reading Emails. Join now!
स्वयंसेवी संस्थाएं भी मेले में कर रही है बढ़चढ कर निःस्वार्थ सेवाएं
बाबा रामदेवरा मेले में बाबा भली करें ,भल्ला फाउण्डेशन बीकानेर , श्रीराम सेवा समिति जोधपुर , अन्नक्षेत्र रामदेवरा ,बाबा रामदेव सेवा समिति श्रीगंगानगर के साथ ही सिरसा व सूरत से आए भामाषाओं तथा सेवादारों और अन्य कई छोटी-मोटी विविध संस्थाओं द्वारा बाबा के भक्तजनों को दोनों समय शुद्ध सात्विक निःषुल्क अच्छे भोजन/मीठे पानी के साथ चाय-नाष्ता ,बिस्कूट वितरण करने के साथ ही चिकित्सा सेवाएं सुलभ करवा कर बहुत ही पुण्य का काम कर अहम् भूमिका निभा रही हैं।
बीकानेर भल्ला फाउण्डेषन के मुख्या प्रभारी एडवोकेट हीरालाल हर्ष ने बताया कि मेले में आने वाले श्रृद्धालुओं को तरोताजा घर जैसा भौजन त्वरित गति से करवाने की व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए बीकानेर धर्मषाला में रोटियां बनाने की अत्याधुनिक व सुविधाजनक मषीन लगाई गई हैं यह मषीन एक घंटे के अंतराल में कई रोटियां एक साथ स्वयं तैयार कर देती हैं जो एक सराहनीय कार्य है। उल्लेखनीय हैं कि माहेष्वरी समाज जैसलमेर , घांची समाज जोधपुर के सेवादारों द्वारा रियायती दर पर मेलार्थियों को बेहतर ढंग से भाजन करवा कर बहुत ही अच्छा कार्य किया जा रहा हैं।
Earn upto Rs. 9,000 monthly by reading Emails. Join now!
मेलाथियों का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से किया गया भरपूर मनोरंजन
गीत एवं नाटक प्रभाग जोधपुर के दल प्रभारी राजेश जोहरी के नेतृत्व में रुपदास तेरहताली पार्टी पाली द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों का मेलार्थी भरपूर लाभ ले रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन में ग्रामसेवक मोतीराम एवं मेला प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा हैं। Earn upto Rs. 9,000 monthly by reading Emails. Join now!
Friday, 18 September 2015
विद्यालय पर तालेबंदी की चेतावनी
ज्ञापन में बताया गया कि अगर दिनांक 21.09.2015 तक अध्यापकों की नियुक्ति नहीं की गई तो ग्रामवासियों द्वारा विद्यालय की तालेबंदी व उग्र आन्दोलन किया जायेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रषासन की होगी।
हादसे में छह जातरुओं की मौत
डेडिया गांव के पास हादसा, डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल
फलौदी थानाधिकारी वीरेंद्रसिंह ने बताया कि हादसा जातरुओं की तूफान गाड़ी सामने रही पिकअप से भिड़ने से हुआ। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि कई लोग वाहनों में पिचक गए और कई उछलकर दूर जा गिरे। देर रात तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने बताया कि घायलों को उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। अहमदाबाद निवासी जवानसिंह पुत्र लाभसिंह ठाकुर, जयंती भाई पुत्र चतुर भाई और सोजत सिटी के तारा पत्नी जगदीश, नूर मोहम्मद पुत्र नाथू खां खारिया, चेना पुत्री पंछीलाल, प्रकाश पुत्र रामा, भाणिया पुत्र रामोजी भाट, प्रेम पत्नी रिड़मल वीनू पुत्र जगदीश को पोकरण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि इन्हें भी प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया जाएगा।
रामदेवरा मेले में जोधपुर-पोकरण सासंद शेखावत ने की सफाई दिया स्वच्छता का संदेश
![]() |
जोधपुर सांसद गजेन्द्र्रसिंह शेखावत रामदेवरा में झाडू निकाल कर सफाई करके स्वच्छता का संदेश देते हुए
|
रामदेवरा । लोकसभा सांसद जोधपुर-पोकरण गजेन्द्रसिंह शेखावत ने शुक्रवार को स्वच्छ भारत एवं स्वच्छ राजस्थान मिशन के तहत जग विख्यात बाबा रामदेवरा मेले के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामदेवरा प्रांगण के आगे अपने हाथों से झाड़ू निकाल कर सफाई की एवं कचरे को सड़क से हटवाया। उन्होंने मेले में आने वाले मेलार्थियों के साथ ही रामदेवरा वासियों को इस रुणैचा नगरी को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाए रखने का संदेश भी दिया एवं सीख दी कि वे श्रमदान करके सफाई व्यवस्था में पूर्ण सहयोग प्रदान करें एवं रुणैचा नगरी को एकदम स्वच्छ बनाए रखें।
इस सफाई अभियान के दौरान जोधपुर’-पोकरण लोकसभा संासद गजेन्दसिह शेखावत के साथ ही ग्राम पचांयत रामदेवरा के उप-सरंपच चतुरसिह, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, जैसलमेर के0 आर0 सोनी, समाजसेवी एवं मण्डल अध्यक्ष नायाणसिह तंवर, उम्मेदसिह, षिक्षक नेता, राणीदानसिह भूटटो, सामाजिक कार्यक्रता एवं समाजसेवी जीवराजसिह तंवर, रघुवीरसिंह तंवर, दूर्गसिह हमीरा, सवाई दमामी, प्रेमसिह तंवर, कूलदीपसिह सिरसा, ग्राम सेवक, रामदेवरा मोतीराम के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधिगणो ने भी स्वच्छ भारत अभियान के तहत अपने हाथों से झाडू निकाल कर सफाई की एवं क्षेत्र को साफ-सुथरा किया। उन्होंने श्रमदान कर बाबा रामेदवरा मेलें में लाखो पैदलयात्रीयो, श्रृद्वालूओं, आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया।
Earn upto Rs. 9,000 monthly by reading Emails. Join now!
![]() |
लोहिया की विरासत को अपमानित कर रहे लालू-नीतीश
नयी दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बिहार में महागठबंधन के नेताओं पर निशाना साधते हुए आज कहा कि वे समाजवादी नेता राममनोहर लोहिया की विरासत को अपमानित कर रहे हैं। जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पंच क्रांति अभियान की शुरुआत करने के बाद कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कमार और राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव लोहिया की विरासत को अपमानित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, लोहिया जी के नाम पर राजनीति करने वाले हर शाम अब कांग्रेस के दफ्तर पर प्रेस कांफ्रेंस करते हैं।
उन्होंने कहा कि लोहिया हमेशा कांग्रेस के खिलाफ रहे जबकि ये दोनों नेता सत्ता के लिए कांग्रेस से मिल गए हैं। उल्लेखनीय है कि जनता दल यू और राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ मिलकर महागठबंधन बनाया है। जेटली ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा का विजय रथ दौड़ा चला जा रहा है और यह अभियान बिहार में भी जारी रहेगा।
Earn upto Rs. 9,000 monthly by reading Emails. Join now!
उन्होंने कहा कि लोहिया हमेशा कांग्रेस के खिलाफ रहे जबकि ये दोनों नेता सत्ता के लिए कांग्रेस से मिल गए हैं। उल्लेखनीय है कि जनता दल यू और राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ मिलकर महागठबंधन बनाया है। जेटली ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा का विजय रथ दौड़ा चला जा रहा है और यह अभियान बिहार में भी जारी रहेगा।
सूचना आयुक्त ने साझा की काम की बातें
राजस्थान सूचना आयोग के अध्यक्ष पीएल अग्रवाल ने सूचना के अधिकार को लेकर अधिकारियों को दिए टिप्स, कहा- आरटीआई से बढी पारदर्शिता, रूका भ्रष्टाचार
जैसलमेर। राज्य सूचना आयोग के आयुक्त पीएल अग्रवाल शुक्रवार को जैसलमेर आए। यहां उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में कलक्टर विष्व मोहन शर्मा और एसपी डॉ राजीव पचार की मौजूदगी में जिला स्तरीय अधिकारियों को सूचना के अधिकार अधिनियम से जुड़े टिप्स दिए और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
इस मौके पर अग्रवाल ने कहा कि सूचना का अधिकार शासन व प्रशासन में शुचिता की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ है। इसके लागू होने से पारदर्षिता बढी है, भ्रष्टाचार कम हुआ है और इसके सार्थक परिणाम सामने आए हैं। हमारी मूल भावना यह होनी चाहिए कि हम नागरिकों को उचित सूचनाएं उपलब्ध कराएं क्योंकि जनता के पैसे से होने वाले कामकाज के बारे में जानने का हक जनता को है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर दफ्तरों में आरटीआई को लेकर अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसका प्रमुख कारण यह है कि ज्यादातर लोगों ने एक्ट को ढंग से पढा ही नहीं है। यदि हम एक बार अच्छे से सूचना का अधिकार अधिनियम को पढ लें और समझ लें तो बाद में संषय और समस्या का कोई कारण ही नहीं रह जाएगा। उन्होंने कहा कि सूचना के लिए किए जाने वाले आवेदन को टालने, टरकाने और अंतिम तिथि तक धकेलने की प्रवृत्ति से भी दिक्कत पैदा होती है क्योंकि अंतिम समय में हड़बड़ाहट में सूचना तैयार करनी पड़ती है। इससे बेहतर है कि आवेदन मिलते ही सूचना तैयार करने की कार्रवाई की जाए।
आरटीआई के संबंध में विभिन्न जानकारियां साझा करते हुए अग्रवाल ने कहा कि सूचनाएं किसी नागरिक को ही दी जा सकती हैं। किसी संस्था या संगठन के बैनर पर सूचना दी जानी आवष्यक नहीं है। केवल लोक प्राधिकरण के संबंध में ही सूचना मांगी जा सकती है यानि अमुक संस्था में सरकार का समुचित पैसा लगा होना चाहिए। निजी संस्थाओं के संबंध में सूचनाएं नहीं मांगी जा सकती हैं। सूचना कार्यालय में जिस रूप में संधारित है, उसी रूप में दी जा सकती है। आवेदक द्वारा चाहे गए फोरमेट में सूचना तैयार करना या सूचना का सृजन करना अधिनियम के दायरे में नहीं है। उसके लिए इनकार किया जा सकता है। सूचना सदैव राज्य लोक सूचना अधिकारी या सहायक लोक सूचना अधिकारी के हस्ताक्षरों से ही जारी की जानी चाहिए। अधिनियम में यह भी प्रावधान है कि कार्यालय से संबंधित 17 प्रकार की सूचना पब्लिक डोमेन में प्रदर्षित की जाएं ताकि उन सूचनाओं के लिए आमजन को आवेदन नहीं करना पड़े और इस प्रकार सूचना मांगे जाने के प्रकरणों में भी कमी आए। इन सूचनाओं को चाहे जाने पर आवेदन को पोर्टल का पता उपलब्ध कराया जा सकता है। सूचना के आवेदन के साथ दस रुपए का पोस्टल ऑर्डर संलग्न होना चाहिए। आवेदक के बीपीएल होने के प्रकरण में सूचना निःषुल्क दी जानी है लेकिन उसके बीपीएल कार्ड की सत्यापित प्रति चाही जा सकती है। आवेदक द्वारा बहुत लंबी सूचना चाहे जाने पर यदि उसे तैयार करने में दफ्तर के संसाधन विचलित होते हों तो वह सूचना संसाधनों में अदेय कहकर देने से इनकार किया जा सकता है। दूसरे कार्यालय के संबंध में सूचना मांगे जाने पर 5 दिन में संबंधित को आवेदन ट्रांसफर करें अन्यथा सूचना देने का दायित्व आवेदन लेने वाले प्रथम अधिकारी पर ही होगा। आवेदक को फोटोप्रति शुल्क के लिए लिखे जाने वाले पत्र में यह भी लिखा जाना चाहिए कि यदि वह शुल्क की गणना से असंतुष्ट है तो अपीलेंट अधिकारी को लिख सकता है। अपीलेंट अधिकारी कौन है, इसकी सूचना भी आवेदक को देनी होगी। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति या कार्मिक के संबंध में मांगी गई व्यक्तिगत सूचनाएं उस तृतीय पक्ष की सहमति के बाद ही दी जा सकती हैं। यदि राज्य हित मंें ऐसी सूचना देना आवष्यक हो तो राज्य लोक सूचना अधिकारी अपने स्तर पर निर्णय क रवह सूचना दे सकता है। पुलिस द्वारा यह समझे जाने पर कि सूचना देने से जांच प्रभावित होगी, अंडर इन्वेस्टिगेषन प्रकरणों की सूचनाएं दी जानी जरूरी नहीं है लेकिन किसी प्रकरण में चालान प्रस्तुत होने के बाद सूचना दी जा सकती हैं। किसी लेखक की पुस्तक जिसका कॉपीराइट संबंधित लेखक के पास है, की प्रति इस अधिकार में उलपब्ध नहीं कराई जा सकती है।
उन्होंने कहा कि अपीलों की सुनवाई में अधिकारियों व संबंधित आवेदन का समय व धन बर्बाद होता है, इसलिए जो सूचनाएं देय हैं, उन्हें देने में हिचके नहीं और आवेदक को सूचना उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी लोक सूचना अधिकारी पर जुर्माना होता है और वेतन से वह राषि कटती है तो निस्संदेह उसे बहुत तकलीफ होती है लेकिन स्वयं लोक सूचना अधिकारी की लापरवाही के चलते इस प्रकार के निर्णय लेने पड़ते हैं।
जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा ने जिले में आरटीआई के आवेदनों की स्थिति के बारे में सूचना आयुक्त को अवगत कराते हुए बताया गया कि आमजन को देय सूचनाएं यथासंभव दिए जाने का प्रयास रहता है। एसपी डॉ राजीव पचार ने भी सुझाव दिए। इस दौरान एडीएम भागीरथ शर्मा, डीएफओ ख्याति माथुर, एसडीएम जयसिंह, तहसीलदार धर्मराज गुर्जर, जिला माध्यमिक षिक्षा अधिकारी हरिप्रकाष डिंडोर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।
मेगा विधिक चेतना शिविर में हो माकूल व्यवस्थाएं : व्यास
जिला मुख्यालय स्थित सागरमल गोपा स्कूल में विधिक चेतना और लोक कल्याणकारी शिविर को लेकर डीजे व्यास व डीएम शर्मा ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
जिला एवं सेशन न्यायाधीश व्यास ने विभिन्न तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि शिविर का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाना जरूरी है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें लाभान्वित हो सके। इसलिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार कराएं तथा इसके पैंफलेट भी वितरित करें। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के मध्य विधिक जागरुकता पैदा करने के लिए तथा सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने व योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए यह षिविर आयोजित किया जा रहा है। हम सभी का यह प्रयास होना चाहिए कि षिविर अपनी सफलता व सार्थकता स्वयं तय करे। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी दिए गए दायित्वों का निष्ठा के साथ पालन करें और षिविर को सफल बनाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देष दिए कि षिविर में विषेषज्ञों की उपस्थिति सुनिष्चित करें।
जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा ने कहा कि शिविर में सहभागिता के लिए जिन अधिकारियों को जो दायित्व दिए गए हैं, वे उनकी पालना सुनिष्चित करें और यह देखें कि शिविर की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। षिविर में जरूरतमंदों को समुचित लाभ मिलना ही चाहिए।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक हिम्मत सिंह कविया ने अब तक की गई तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का रात्रि चौपाल, समाचार पत्र, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व समाचार पत्रों के जरिए समुचित प्रचार प्रसार किया गया है। उन्होंने बताया कि षिविर में मेडिकल बोर्ड द्वारा विषेष योग्यजनों को विकलांगता के प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से जरूरतमंद विशीष योग्यजनों को बैशाखी व ट्राईसाईकिलें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही विभाग की अन्य योजनाओं के आवेदन भी तैयार किए जाएंगे। षिविर में जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र जारी करने के लिए भी तहसीलदार व उपखंड अधिकारी द्वारा काउंटर स्थापित किया जाएगा। पंचायत राज विभाग की ओर से अपनी योजनाओं के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा पेंषन की स्वीकृति जारी की जाएगी। षिविर की श्रम विभाग की ओर से श्रमिक योजनाओं के संबंध में श्रमिकों का पंजीयन किया जाएगा। आगार प्रबंधक व रेल्वे द्वारा विषेष योग्यजनों को किराया रियायती पास जारी करने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। षिविर में अनुजा निगम की ओर से संबंधी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा आवेदन तैयार कराए जाएंगे। सर्व षिक्षा अभियान की ओर से विषेष योग्यजनों से संबंधित संचालित एस्कॉर्ट भत्ता व षिक्षा विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिला नियोजन अधिकारी अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी देंगे। कोषाधिकारी द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भुगतान संबंधी परिवेदनाओं का निस्तारण किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अल्पसंख्यक विभाग की ओर से भी संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनवर अहमद चौहान, श्रम कल्याण अधिकारी भवानी प्रताप चारण, पीएमओ डॉ बीएल वर्मा सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।
माधोपुरा में श्रमिक पंजीयन शिविर सोमवार को
जिला श्रम कल्याण अधिकारी भवानी प्रताप चारण ने बताया कि कोई भी श्रमिक जो कमठा पर कार्य करते हों
या नरेगा में काम किया हो, वे अपने आवष्यक दस्तावेज यथा राषन कार्ड, आधार कार्ड, भामाषाह कार्ड, नरेगा जॉब कार्ड, तीन फोटो साथ लेकर अपने ग्राम पंचायत भवन में उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं। एक पंजीयन से श्रमिकों को अनेक योजनाओं का लाभ मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए सरपंच या ग्रामसेवक से संपर्क किया जा सकता है।
श्रृद्धालू अपने साथ ले जा रहे परचा बावड़़ी का पवित्र जल
परचा बावड़ी से पवित्र जल बोतलों में भर कर अपने साथ ले जाते बाबा के भक्त
|
बंगाल सरकार ने नेताजी की 64 फाइलें सार्वजनिक की
कोलकाता । पश्चिम बंगाल सरकार ने स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्य से पर्दा उठाने के लिए शुक्रवार को उनसे जुड़ी 64 फाइलें सार्वजनिक कर दीं । इन 64 फाइलों का डिजिटल संस्करण सात डीवीडी के एक सेट में उपलब्ध है । मूल फाइलें कोलकाता पुलिस संग्रहालय में रखी गई हैं ।फाइलों में 12,744 पृष्ठ हैं और ये शोधकर्ताओं एवं विद्वानों के लिए उपलब्ध हैं । कोलकाता पुलिस आयुक्त सुरजीत कार पुरकायस्थ ने संग्रहालय में एक छोटे से समारोह के बाद फाइलों को नेताजी के वंशजों को सौंप दिया और इसकी प्रति संवाददताओं को भी दी ।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 11 सितंबर को यह कहते हुए नेताजी से जुड़ी 64 फाइलों को सार्वजनिक करने के अपनी सरकार फैसले की घोषणा की थी कि नेताजी के गायब होने से जुड़े रहस्य से पर्दा उठाए जाने की जरूरत है । ममता ने कहा, "नेताजी के गायब होने से जुड़ा रहस्य बरकरार है. इसलिए हमारे पास जो भी फाइलें हैं, हम उन्हें सार्वजनिक करेंगे, जिससे शायद उस रहस्य को दूर करने में मदद मिले।"उन्होंने कहा, "हमारे पास जो 64 फाइलें हैं, उन सभी को सार्वजनिक किया जाएगा । वे शहर के पुलिस संग्रहालय में रखी जाएंगी।"
Earn upto Rs. 9,000 monthly by reading Emails. Join now!
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 11 सितंबर को यह कहते हुए नेताजी से जुड़ी 64 फाइलों को सार्वजनिक करने के अपनी सरकार फैसले की घोषणा की थी कि नेताजी के गायब होने से जुड़े रहस्य से पर्दा उठाए जाने की जरूरत है । ममता ने कहा, "नेताजी के गायब होने से जुड़ा रहस्य बरकरार है. इसलिए हमारे पास जो भी फाइलें हैं, हम उन्हें सार्वजनिक करेंगे, जिससे शायद उस रहस्य को दूर करने में मदद मिले।"उन्होंने कहा, "हमारे पास जो 64 फाइलें हैं, उन सभी को सार्वजनिक किया जाएगा । वे शहर के पुलिस संग्रहालय में रखी जाएंगी।"
Subscribe to:
Posts (Atom)






