करीब पौन घंटे तक जयपुर हवाई अड्डे पर रुकने के बाद चार्टर से दिल्ली के लिए रवाना हो सके। जानकारी के अनुसार दिल्ली में शाम के समय एयर टेफिक की अधिकता के चलते राहुल के स्पेशल चार्टर को जयपुर की तरफ मोडऩे के संकेत मिलेे थे। चार्टर दिल्ली पहुंच गया था, लेकिन विमान को उतरने की जगह नहीं मिल सकी। कुछ देर तक हवा में रहने के बाद विमान को जयपुर लाना पड़ा। राहुल करीब 7.15 बजे जयपुर हवाई अड्डे उतरे और एयरपोर्ट के वीआईपी रूम में चले गए।
सूचना मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी राहुल से मिलने हवाई अड्डे पहुंचे। करीब आधा घंटे तक दोनों में बातचीत चली। बताया जा रहा है कि यहां रुकने के दौरान राहुल गांधी, गुलामनबी और मीरा कुमार ने भोजन भी किया। एयर ट्रेफिक हटने के बाद राहुल अपने विशेष चार्टर से करीब रात 8 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
Earn upto Rs. 9,000 monthly by reading Emails. Join now!
No comments:
Post a Comment