Friday, 18 September 2015

महिलाओं के लिए अब अलग से रिजर्वेशन काउंटर


नई दिल्ली ।  रेल मंत्रालय ने टिकट खरीदने में होने वाली असुविधाओं को देखते हुए महिलाओं के लिए अलग रिजर्वेशन काउंटर स्थापित करने का फैसला किया है। मंत्रालय ने इस संबंध में सभी जोनल कार्यालय को निर्देश जारी किए हैं।

इस निर्देश में कहा गया है कि कंप्युटरीकृत आरक्षण कार्यालय पर यदि प्रत्येक पाली में औसत मांग 120 टिकटों से कम नहीं है, तब महिलाओं के लिए एक अलग रिजर्वेशन काउंटर बनाया जाना चाहिए।


निर्देश में कहा गया है कि ऐसे आरक्षण कार्यालय जहां महिलाओं के लिए अलग रिजर्वेशन काउंटर नहीं हैं और ऐसे कार्यालय जो कंप्युटरीकृत नहीं हैं, वहां महिलाओं को अन्य लोगों के साथ समान काउंटर पर एक ही कतार में लगने पर बाध्य नहीं किया जाना चाहिए।

भीड़भाड़ से बचाने के लिए उन्हें अलग काउंटर की सुविधा दी जानी चाहिए। मंत्रालय के निर्देश के अनुसार अब जोनल रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पर इसको लेकर एक नोटिस बोर्ड भी जारी करेगा।
Earn upto Rs. 9,000 monthly by reading Emails. Join now!

No comments:

Post a Comment