सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेषक हिम्मत सिंह कविया ने बताया कि शिविर के संबंध में समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला कलक्टर विष्व मोहन शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सेषन न्यायाधीष नरसिंह दास व्यास तथा प्राधिकरण के सचिव सीजेएम अनवर अहमद चैहान ने आमजन से अपील की है कि वे षिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
कविया ने बताया कि शिविर में मेडिकल बोर्ड द्वारा विषेष योग्यजनों को विकलांगता के प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे तो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से जरूरतमंद विषेष योग्यजनों को बैषाखी व ट्राईसाईकिलें भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही विभाग की अन्य योजनाओं के आवेदन भी तैयार किए जाएंगे। शिविर में जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र जारी करने के लिए भी तहसीलदार व उपखंड अधिकारी द्वारा काउंटर स्थापित किया जाएगा। पंचायत राज विभाग की ओर से अपनी योजनाओं के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा पेंषन की स्वीकृति जारी की जाएगी। षिविर की श्रम विभाग की ओर से श्रमिक योजनाओं के संबंध में श्रमिकों का पंजीयन किया जाएगा तो आगार प्रबंधक व रेल्वे द्वारा विषेष योग्यजनों को किराया रियायती पास जारी करने के लिए आवेदन लिए जाएंगे।
शिविर में अनुजा निगम की ओर से संबंधी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा आवेदन तैयार कराए जाएंगे। सर्व शिक्षा अभियान की ओर से विषेष योग्यजनों से संबंधित संचालित एस्काॅर्ट भत्ता व षिक्षा विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिला नियोजन अधिकारी अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी देंगे। कोषाधिकारी द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंषन के भुगतान संबंधी परिवेदनाओं का निस्तारण किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अल्पसंख्यक विभाग की ओर से भी संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
No comments:
Post a Comment