भाजपा के गठन से आज तक जैसलमेंर
शहर का कोई भी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष नहीं बन पाया
जैसलमेंर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रतिपक्ष नेता जिला परिषद जैसलमेंर ने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर मांग की है कि भाजपा के जिला संगठन चुनावो में इस बार जैसलमेंर शहर के मूल कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया जाय जिससे जैसलमेंर शहर में संगठन को और ज्यादा मजबूती मई सके क्योंकि जैसलमेंर शहर 1957 के चुनाव से जनसंघ व तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी से निरन्तर जुडा हुआ है एवं शहरी क्षैत्र के कार्यकर्ता पार्टी के प्रति हमेशा निष्टावान रहे है जिसके परिणाम पार्टी को मिले है । फिर भी जैसलमेंर शहर के कार्यकर्ता सगंठनात्मक रूप से अपने को वर्षेा से उपेक्षित महसूस कर रहा है क्योंकि 1980 में भाजपा के गठन से आज तक जैसलमेंर शहर का कोई भी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष नहीं बन पाया है और न ही किसी ने शहरी क्षैत्र के कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनााने का प्रयास किया न ही कभी जिला संगठन में कोई विशेष दायित्व दिया गया।अहम बात यह है कि जैसलमेंर शहर को प्रदेश संगठन में किसी प्रकार का प्रतिनिधित्व आज तक नहीं दिया गया है। जबकि जैसलमेंर शहर 30,000 मतदाताओ एवं करीब 1 लाख की जनसंख्या वाला चुनावी क्षैत्र है।जैसलमेंर विधानसभा का सबसे बडा मतदाता क्षैत्र होने के साथ-साथ यहां के 60 से 70 प्रतिशत मतदाता जनमानस भारतीय जनता पार्टी में विश्वास रखने वाले है। यह कार्यकर्ताओं का ही समर्पण भाव है एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कई बार विपरित परिस्थितियों में भी कार्य करके पार्टी की सफलता में अहम भूमिका निभाई है । विधानसभा चुनाव 2003 सें 2013 लोक सभा चुनाव 2014 नगर परिषद एव कालेज के चुनाव में भी शहरी वर्ग ने अहम भूमिका निभाई जिसका परिणाम स्वतः ही देखने को मिल रहा है।
अडबाला ने पुरजोर शब्दो में मांग कर निवेदन किया है कि इस बार के संगठन चुनावों मे जैसलमेंर मूल शहरी कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष का दायित्व दे कर स्थानीय कार्यकर्ताओं का मनोबल बढावें।
No comments:
Post a Comment