कनक दण्डवत करके बाबा की समाधी के लिए दर्शन के लिए जाता बाबा का भक्त
|
रामदेवरा में ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को बीकानेर निवासी अषोक कुमार जो 13 सितम्बर को पैदल रवाना होकर रामदेवरा से 5 किलोमीटर दूर डालीबाई मंदिर पर पहुंचा। उसने वहां से कनक दण्डवत करते हुए शरीर की पीड़ा को झेलते हुए बाबा के दरबार में पहुंचा व समाधी के दर्शन किया। अशोक कुमार ने बताया कि उसने बाबा से नौकरी लगने की मन्नत मांगी और जब उसका चयन तृतीय श्रेणी शिक्षकक्षक पद पर हो गया तो उसने यह पैदल यात्रा की व डालीबाई के मंदिर से कनक दण्डवत करते हुए बाबा के दर्शन किए। आस्था का अलग रुप इस मेले में देखने को मिलता हैं। ऐसा ही वाक्या जोधपुर के भींयाकोर निवासी गोविन्दसिंह राठौड़ के साथ ही हुआ उसको शरीर में खुजली का रोग था एवं उपचार करवाने के बाद भी सही नहीं हुआ तो उसने बाबा से अरदास की कि उसका रोग ठीक करें। बाबा के प्रति उसकी अटूट आस्था से उसके खाज का रोग सही हो गया। उसने भींयाकोर से पैदल यात्रा की एवं डालीबाई के मंदिर से कनक दण्डवत करते हुए बाबा की समाधी के धौक लगाया।
No comments:
Post a Comment