Wednesday, 16 September 2015

631 वें रामेदवरा मेले में दूसरे दिन भी मेलार्थियों की रही चहल-पहल


भक्तजनो ने सुगमतापूर्वक किए  बाबा की समाधी के दर्शन ,  की पूजा-अर्चना

रामदेवरा ।  पश्चिमी राजस्थान के कुम्भ माने जाने वाले बाबा रामदेवरा मेले में आस्था का ज्वार चलता ही जा रहा है। देश व प्रदेश के कौने-कौने से श्रृद्धालू मेले के दूसरे दिन बुधवार को भी अच्छी संख्या में पहुंचे एवं उन्होंने लाईन में खड़े होकर अपने ईष्ठदेव रामसापीर की समाधी के दर्शन किये एवं प्रसाद चढ़ा कर अपनी मनोकामना पूर्ण की।

रुणैचा नगरी में मेलार्थियों की दिनभर रैलमपेल बनी रही एवं भक्तजन लाईन में खड़े होकर अपनी बारी -बारी से बड़ी आस्था के साथ बाबा की समाधी के दर्शन कर रहे हैं। पूरी रुणैचा नगरी बाबा तेरी  ’’जय बोलेगें -छोटे-मोटे सब बोलेगें ’’ के साथ ही अनेक नारों से गुंजायमान हो उठी। दूसरे दिवस भी पैदल यात्री भी छोटे-छोटे संघ के रुप में रुणैचा नगरी पहुंचे और उन्होंने अपने ईष्ट देव के दर्शन किए।



तृतीया को दूसरे दिवस मध्यप्रदेश ,  गुजरात के साथ ही कौने -कौने से भक्तजन रेलों , बसों एवं निजी वाहनों के माध्यम से रुणैचा नगरी पहुंचे और उन्होंने बाबा की समाधी के दर्शन करने के पश्चात डालीबाई के मंदिर , परचा बावड़ी , गुरुद्वारा ,झूला-पालना के भी दर्शन किए। यहां आने वाले यात्रियों ने रामसरोवर तालाब में डूबकी लगा कर अपनी यात्रा को पूर्ण माना।

सहायक मेलाधिकारी तहसीलदार पोकरण नारायणगिरी , भणियांणा पुखराज भार्गव , विकास अधिकारी टीकमाराम चौधरी के साथ ही नायब तहसीलदार रामसिंह , आईदानसिंह पंवार ने मेला परिसर का भ्रमण कर मेला व्यवस्थाओं को बेहतर एवं चाकचैबं बनाए रखे हुए हैं।


उप अधीक्षक पुलिस धीमाराम विश्नोई ने मेले का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेले में दूसरे दिन भी मेला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था के कारण लाईन में लगे मेलार्थी सुगमता से दर्शन कर रहे थे। एक मोटे अनुमान के अनुसार 50 से 60 हजार श्रृद्धालुओं ने बुधवार को बाबा की समाधी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

Earn upto Rs. 9,000 monthly by reading Emails. Join now!

No comments:

Post a Comment