Friday, 18 September 2015

विद्यालय पर तालेबंदी की चेतावनी


जैसलमेर। ग्राम पंचायत खींया की सरपंच दीपा देवी नवयुक मण्डल अध्यक्ष व पूर्व प्रधान नागेश प्रजापत सहित समस्त ग्रामवासियों ने जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा को रा0उ0मा0वि0 खींया में अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने हेतु ज्ञापन सौंपा। सरपंच दीपा देवी ने बताया कि खींया विद्यालय में अध्यापकों के कुल 9 पद स्वीकृत है मगर वर्तमान में विद्यालय सिर्फ 4 अध्यापकों के भरोसे है। जिससे कई छात्र व छात्राओं का भविष्य अंधकार में है।

ज्ञापन में बताया गया कि अगर दिनांक 21.09.2015 तक अध्यापकों की नियुक्ति नहीं की गई तो ग्रामवासियों द्वारा विद्यालय की तालेबंदी व उग्र आन्दोलन किया जायेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रषासन की होगी।

Earn upto Rs. 9,000 monthly by reading Emails. Join now!

No comments:

Post a Comment