Friday, 18 September 2015

सांसद शेखावत ने प्रथम मंगला आरती में किया बाबा की समाधी पर अभिषेक की पूजा-अर्चना एवं चढाया प्रसाद


रामदेवरा।  जोधपुर-पोकरण सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अपनी धर्मपत्नी  नोंनद कंवर के साथ शुक्रवार को बाबा रामसापीर की समाधी पर पहली मंगला आरती में अभिषेक किया। उन्होंने समाधी पर दूध,दही,घी,केशर एवं पंचामृत से अभिषेक किया एवं समाधी के आगे बैठकर नतमस्तक हुए एवं पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद चढाया व समाधी पर चादर चढाई। उन्होंने बाबा रामसापीर से देष व प्रदेष में खुषहाली की कामना की।

सांसद शेखावत को पूजारी कमल छंगाणी ने शास्त्रोक्त विधि से पूजा-अर्चना कराई एवं उन्हें बाबा की पवित्र झारी स ेजल आचमन करवाया एवं प्रसाद दिया तथा उनको माला पहना कर बाबा की तस्वीर भेंट की। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभूदयाल धानिया , उप अधीक्षक पुलिस धीमाराम विष्नोई ,थानाधिकारी रामदेवरा प्रेमचंद भार्गव ,समाजसेवी नारायणसिंह तंवर , मंदिर समिति के अभयसिंह तंवर साथ में थे।
Earn upto Rs. 9,000 monthly by reading Emails. Join now!

No comments:

Post a Comment