Friday, 18 September 2015

श्रृद्धालू अपने साथ ले जा रहे परचा बावड़़ी का पवित्र जल


रामदेवरा। लोकदेवता बाबा रामदेव के 631 वें भादवा मेले में आने वाले श्रृद्धालू पवित्र परचा बावड़ी का दर्शन कर उसका पानी अपने साथ ले जाना नहीं भूलते हैं। लोकमान्यता के अनुसार श्रृद्धालू परचा बावड़ी के पानी को रामबाण औषधी के रुप में मानते हैं। श्रृद्धालू इस पवित्र जल का उपयोग उनके घर में किसी सदस्य के बुखार आने, उल्टी-दस्त या अन्य प्रकार का रोग होने पर उसे पिलाते हैं एवं ऐसी मान्यता है कि बाबा की आस्था से वे ठीक हो जाते हैं। मेले में आने वाले श्रृद्वालू बोतल में डाल कर इस पानी को अपने साथ ले जाते हैं एवं उसे सुरक्षित रख कर इसका उपयोग करते हैं।

परचा बावड़ी से पवित्र जल बोतलों में भर कर अपने साथ ले जाते बाबा के भक्त

Earn upto Rs. 9,000 monthly by reading Emails. Join now!

No comments:

Post a Comment