Friday, 18 September 2015

बाबा की फिल्म देखने को उमड़ पड़े मेलार्थी

मेले में क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन

जैसलमे।  631वें सुविख्यात बाबा रामदेवरा मेला अवसर पर भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की क्षेत्रीय प्रचार इकाईयों जैसलमेर एवं जोधपुर द्वारा पंचायत समिति, साकड़ा एवं स्थानीय ग्राम पंचायत रामदेवरा, पुलिष प्रषासन रामदेवरा के सहयोग से मेले में देष के कौने-कौने से यहां पहुंचे हजारों श्रृद्वालुओं के स्वस्थ मनोरंजन के लिए रामदेवरा स्थित बीकानेर बस’स्टेण्ड, टीन सैड, पांच पीपली, पैदल यात्री सध ठहराव स्थल, लालसिह की प्याउ , लाडनु धर्मषाल के बाहर इत्यादि स्थनो  पर बाबा रामदेव जी के जन्म व पर्चो पर आधारित फिल्म प्रदर्षन को देखने के लिए मेलार्थी देर रात तक उमड़ पड़े।

क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय के नोडल अधिकारी के0 आर0 सोनी ने बताया कि श्रृव्य एवं दृष्य उपकरणोें के माध्यम से बाबा की राष्टीय एकता, सद्भाव, का सदेष आम जन को देने के साथ ही लाखो की तादाद में आए श्रृद्वालुओं को स्वच्छता की शपथ दिलवाने के साथ की यह आव्हान किया की प्रत्येक व्यक्ति को अपनी साफ-सफाई स्वयं करनी होगी तभी एक स्वच्छ भारत का निर्माण होगा।

इसी क्रम ने सोनी के बताया कि विभाग द्वारा मेले के दौरान फिल्म प्रदर्शन,  मौखिक वार्ता, विचार गोष्ठी, फोटो प्रदर्षनी, शपथ, संकल्प, स्वच्छता के तहत श्रमदान, इत्यादि अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा मौखिक प्रष्नोतरी प्रतियोगिताओं का आयोजन कर सफल प्रतिभागियों को विभाग द्वार पुरूस्कृत किया गया।

No comments:

Post a Comment