Tuesday, 29 September 2015

वाहनों की गति सीमा का निर्धारण, जिला कलक्टर ने जारी किए आदेश

Diffusé par AdcashEarn upto Rs. 9,000 monthly by reading Emails. Join now!
जैसलमेर।  कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट विश्वमोहन शर्मा ने एक आदेश जारी कर जिले में आमजन की सुविधा एवं सडक दुर्घटनाओं को नियंत्रित किए जाने को दृष्टिगत रखते हुए मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 112 (2) एवं सपठित राजस्थान मोटर वाहन नियम 1990 के नियम 8.1 के द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयुक्त करते हुए जैसलमेर जिले की सीमा में अवस्थित राष्ट्रीय राजमार्गों एवं जैसलमेर व पोकरण शहर में वाहनो की गति सीमा का निर्धारण किया है।

जिला कलक्टर विष्वमोहन शर्मा द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए गति सीमा भारी वाहनो के लिए 50 किमी. प्रति घंटा, कार/जीप के लिए 60 किमी. प्रति घंटा तथा मोटरसाईकिल के लिए 55 किमी. प्रति घंटा निर्धारित की गई है। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र मार्ग पर जैसलमेर व पोकरण शहर के लिए गति सीमा भारी वाहनो के लिए 30 किमी. प्रति घंटा, कार/जीप आदि हल्के वाहन के लिए 40 किमी. प्रति घंटा, मोटरसाईकिल के लिए 30 किमी. प्रति घंटा तथा स्कूल बस के लिए 25 किमी. प्रति घंटा निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि यह आदेष तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।

No comments:

Post a Comment