Wednesday, 16 September 2015

रामदेवरा मेले में मेलार्थियों के लिए मीठे पानी की समुचित व्यवस्था


रामदेवरा ।  लोक देवता बाबा रामदेवरा मेला के अवसर पर आने वाले लाखों जातरूओं के लिये जलदाय विभाग द्वारा पीने के पानी की समुचित व्यवस्था की गई है। मेलार्थियों को मेले के दौरान पीने के पानी के साथ ही उन्हें नहाने-धौने के लिए भी पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

अधिशाषी अभियंता दिनेशचन्द्र पुरोहित एवं सहायक अभियंता जलदाय पोकरण अनिल माथुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मेलार्थियों के लिये पानी की समुचित व्यवस्था के लिये मेला क्षेत्र में 12 नलकूप चौबीसौं घंटे संचालित किए जा रहे हैं जिसमें से 7 गोमट बीएसएफ के पास और 7 रामदेवरा में संचालित हो रहे है। उन्होंने बताया कि रामदेवरा बूस्टिंग स्टेशन से 20 लाख लीटर प्रतिदिन पीने का पानी मेलार्थियों के लिये उपलब्ध करवाया जा रहा हैं वहीं सरकारी टैंकरों के माध्यम से 3 लाख लीटर , सार्वजनिक नलों द्वारा ढ़ाई लाख , नलकूपों पर लगाए हाईडेंट के माध्यम से अन्य टैंकरों को साढ़े तीन लाख और रामदेवरा मंदिर परिसर में 2 लाख लीटर प्रतिदिन पानी की आपूर्ति की जा रही हैं।

पुरोहित ने बताया कि कतार में खड़े मेलार्थियों व मेला क्षेत्र में मेलार्थियों को पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए 10 सरकारी टैंकरों की व्यवस्था की गई है इन टैंकरों पर 40 टौंटियाॅ लगी हुई हैं जिससे मेलार्थियों को पीने का पानी सुविधापूर्वक मिल रहा हैं। उन्होंने बताया कि मेलार्थियों की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में 10 सार्वजनिक नल लगाए गये हैं जिससे भी उन्हें अच्छी पानी की सुविधा उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने बताया कि मेले में शुद्ध मीठे पेयजल व्यवस्था के लिए एक आर.ओ.प्लान्ट कार्यषील हैं एवं उस पर वाटर कूलर की व्यवस्था की गई हैं ताकि शुद्ध व शीतल पेयजल बाबा के भक्तों को मिलता रहे इसके लिए उनको 2 रुपए में 20 लीटर पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

अधिशाषी अभियंता ने बताया कि पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिये वितरित किए जा रहे जल में पर्याप्त मात्रा में ब्लिंचिंग पाउडर मिलाया जा रहा हैं एवं जिसकी जांच निरंतर कनिष्ठ रसायनिज्ञ द्वारा की जा रही है। मेले में विधुत व्यवधान की स्थिति में पेयजल आपूर्ति को बनाए रखने के लिए एक 63 केवीए का जनरेटर लगा रखा है। जिससे 2 नलकूपों को चालू कर मेला मैदान में जलापूर्ति की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का प्रभावी संचालन कनिष्ठ अभियंता जलदाय रामदेवरा बातूलाल बैरवा द्वारा की जा रही है एवं इनके साथ 23 कार्मिक लगाए गए हैं। कनिष्ठ अभियंता को पेयजल की समस्या पर उनके मोबाईल नम्बर 9829507056 पर की जा सकती है।

जलदाय विभाग द्वारा की गई पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के कारण मेलार्थियों को पीने के पानी की किसी भी प्रकार की कोई दुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
Earn upto Rs. 9,000 monthly by reading Emails. Join now!

No comments:

Post a Comment