Saturday, 19 September 2015

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के आवेदन 22 तक, लॉटरी 5 को

जैसलमेर। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए संबंधित उपखंड अधिकारी कार्यालयों में 22 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। तीर्थ यात्रा के लिए 5 अक्टूबर को लाटरी के जरिए वरिष्ठ नागरिकों का चयन किया जाएगा।

जिला कलेक्टर विश्वमोहन शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को 11 तीर्थ स्थानों की निःशुल्क यात्रा कराई जाएगी। इसके तहत जैसलमेर जिले से 7 5 तीर्थ यात्रियों को तीर्थ यात्रा पर भिजवाया जाएगा। इसके लिए वरिष्ठ नागरिकों से 7 सितंबर से उपखंड स्तर पर आवेदन लिए जा रहे हैं। तीर्थ यात्रा के लिए पहली रेल 26 अक्टूबर को रवाना होगी।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम, वैष्णोदेवी, तिरूपति, गया-काशी, अमृतसर, सम्मेदशिखर, गोवा, द्वारिकापुरी, बिहार शरीफ और शिरडी में से किसी एक स्थान की यात्रा कराई जाएगी।


तीर्थयात्रा के लिए पात्रता 


वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना में आयु 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए तथा वह आयकरदाता नहीं हो। पहले यात्रा नहीं की होने के संबंध में उसे घोषणा पत्र देना होगा। किसी संक्रामक रोग ग्रसित नहीं होने का प्रमाण पत्र। केंद्र सरकार, राज्य सरकार, केंद्र राज्य सरकार के उपक्रम, स्थानीय निकाय से सेवानिवृत्त कर्मचारी, अधिकारी उनके जीवन साथी योजना में पात्र नहीं होंगे।

आवेदनकी प्रक्रिया

वरिष्ठ यात्री तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन उपखंड अधिकारी कार्यालय से ले सकते हैं अथवा देवस्थान विभाग की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन के साथ स्टांप साइज का नवीनतम रंगीन फोटो, निवास के साक्ष्य, पसंद के दो तीर्थ स्थलों का वरीयता से उल्लेख करना होगा। आयु 70 वर्ष से अधिक होने पर वह अपने साथ एक सहायक ले जा सकेगा। आवेदन में इसकी भी फोटो चस्पा करनी होगी। सहायक के रूप में वरिष्ठ नागरिक अपने जीवन साथी को भी ले जा सकेंगे। जिला कलक्टर की ओर से चयनित यात्रियों की सूची राज्य सरकार की ओर से निर्धारित एजेंसी को सौंपी जाएगी।

अधिक आवेदन आने पर लाॅटरी से होगा चयन

प्रभारी मंत्री, शासन सचिव की अध्यक्षता में जिला स्टार पर समिति का गठन किया गया है। जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक, पर्यटन विभाग उपनिदेशक, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त व सीएमएचओ इस समिति के सदस्य रहेंगे तथा जिला परिषद सीईओ को सदस्य सचिव बनाया गया है। प्रभारी मंत्री या शासन सचिव की गैरमौजूदगी में जिला कलक्टर समिति की अध्यक्षता करेंगे। यात्रियों का चयन इसी समिति द्वारा किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यात्रा के संबंध में आवष्यक व उपयोगी जानकारी का संग्रहण व प्रचार-प्रसार सहित यात्रियों की समस्याओं के निराकरण का कार्य समिति की ओर से किया जाएगा। जिले के लिए निर्धारित कोटे से अधिक आवेदन आने पर लाॅटरी के जरिए यात्रियों का चयन किया जाएगा। कोटे के 100 प्रतिशत अतिरिक्त यात्रियों की सूची भी बनाई जाएगी। चयनित यात्री के नहीं जाने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची में सम्मिलित व्यक्ति को भेजा जा सकेगा।  जिला कलक्टर द्वारा चयनित यात्रियों की सूची राज्य सरकार की ओर से निर्धारित एजेंसी को सौंपी जाएगी। एजेंसी यात्रियों को तीर्थ यात्रा पर ले जाने की व्यवस्था करेगी
Earn upto Rs. 9,000 monthly by reading Emails. Join now!

No comments:

Post a Comment