Wednesday, 16 September 2015

पवित्र रामसरोवर तालाब में डूबकी लगा कर अपने आपको धन्य समझ रहे हैं बाबा के भक्त

सरोवर में डूबकी लगाने के प्रति भक्तों में दिखाई दे रहा है भारी उत्साह

रामदेवरा ।  बाबा रामसापीर की समाधी के दर्शानार्थ आ रहे भक्तजन अपनी यात्रा को तभी सफल मान रहे है कि जब वे पवित्र रामसरोवर में डूबकी लगा कर नहा नहीं लें। ऐसी मान्यता हैं कि रामसरोवर में डूबकी लगाने से उनके पाप से मुक्ति मिल जाती हैं। यहां आने वाला भक्त बाबा रामसापीर की समाधी के दर्शन करने बाद पवित्र रामसरोवर में स्नान अवष्य ही कर रहे है।

इस बार ईष्वर की अनुकम्पा से बरसात अच्छी होने के कारण रामसरोवर तालाब पानी से लबालब भरा हुआ भी हैं। वास्तव में लोगों में कितनी आस्था हैं कि बाबे के भक्त किसी भी प्रकार अपने को रामसरोवर में डूबकी लगाने से पीछे नहीं रहने दे रहे हैं। रामसरोवर तालाब के घाटों पर महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग घाट बने हुए हैं। तालाब में हंसी-खुषी से महिला-पुरुष के साथ बच्चे भी डूबकी लगा कर अपने आपको धन्य समझ कर अपनी यात्रा को पूरी मानते है। ऐसा ही नजारा रामसरोवर तालाब की घाटों पर भक्तों के डूबकी लगाने का सिलसिला जारी है।

Earn upto Rs. 9,000 monthly by reading Emails. Join now!

No comments:

Post a Comment