Wednesday, 16 September 2015

दामोदरा प्रीमियर लीग शुरू, न्यूजीलैंड ने युवा टीम को हराया


जैसलमेर । द्वितीय दामोदरा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 सितंबर को दामोदरा गांव में किया गया। प्रतियोगिता आयोजक धारसिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन न्यूजीलैंड व युवा टीम के मध्य उद्घाटन मैच खेला गया। जिसमें न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए राजेश कुमार के 45 व अरूण पुरोहित के 22 रनों के सहयोग से 126 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी युवा टीम 122 रन पर सिमट गई।

इससे पहले समारोह के मुख्य अतिथि आरसीए उपाध्यक्ष विमल शर्मा ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन होता है तथा ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है।
इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे होटल सुर्यागढ़ के जीएम नकुल हाडा ने कहा कि आज देश में जो प्रतिभाएं आगे आ रही है वह छोटे-छोटे कस्बों से आ रहे है। इस प्रकार के आयोजनों से खिलाड़ियों को आगे आने का अवसर मिलता है। हरीश धनदेव ने कहा कि जैसलमेर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और जिला क्रिकेट संघ इन प्रतिभाओं को भरपूर अवसर देता है ताकि वे आगे आ सकें। मंच का संचालन विक्रम चूरा ने किया आयोजन के दौरान भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


Earn upto Rs. 9,000 monthly by reading Emails. Join now!

No comments:

Post a Comment