Wednesday, 16 September 2015

किसान रैली के सहारे बीजेपी को घेरने के प्रयास में कांग्रेस

20 सितम्बर को किसान सम्मान रैली में जाने हेतु जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई 

जैसलमेर । आगामी 20 सितम्बर को कांग्रेस की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान सम्मान रैली का आयोजन किया जाने वाला है । 20 सितम्बर को भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विरोध का झंडा बुलंद करते दिखाई देंगे ।

बुधवार को काग्रेंस जिलाध्यक्ष रावताराम पंवार ने इस किसान सम्मान रैली की तैयारियों के संबंध में सभी कांग्रेसजनों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पंवार ने कांग्रेस द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली किसानों के सम्मान को समर्पित रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेसजनों से आह्वान किया है कि 20 सितम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर अपनी भारी उपस्थित दर्ज करवाने की अपील की।

जिला प्रवक्ता एवं कार्यालय प्रभारी शंकरलाल माली ने बताया कि पोकरण के कार्यकर्ता रेल द्वारा जायेंगें जैसलमेर से अपने अपने साधनो व अन्य वाहनो  से जायेंगें । माली ने बताया कि  पिछले दिनो से किसान का धरना प्रदर्शनचल रहा है । किसानो की वाजी मांगे है । किसानो की मांगो को लेकर जिला काग्रेंस कमेटी व प्रस्ताव लिया है । अगर किसानो की मांगो पर विचार नही किया गया तो जिला काग्रेंस कमेटी भी आन्दोलन का सहयोग करेगी ।

बैठक में पूर्व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद , पूर्व विधायक गोवद्र्वन कल्ला , पूर्व जिला प्रमुख व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुला फकीर , प्रधान अमरदीन फकीर , प्रदेश सचिव उम्मेदसिंह तंवर , पूर्व सभापति अशोक तंवर , पूर्व प्रधान मुलाराम चैधरी ,उपाध्यक्ष गाजीॅ खा उर्फ छोटु खंा , सेवादल के मुख्य संगठक खंटन खां , प्रदेष एन0एस0युआई उपाध्यक्ष अमीन खां , मानसिंह देवड़ा , पार्षद अरविन्द व्यास , यूथ अध्यक्ष विकास व्यास , राणमल जी सारड़ा धर्मेन्द्र आर्चाय , ब्रजरतन छॅगाणी , जेनाराम सत्याग्रही , राजकुमार भाटिया , नारायण दास रतनू , गणपत दैया , शेराराम भील ,कन्हैयालाल , लकवत सांवरा , देवेन्द्र परिहार , ईधन कूमार चीना , मुकुल धनदेव आदि बैठक में उपस्थित थें ।


No comments:

Post a Comment