National Rajasthan
Monday, 5 October 2015
Saturday, 3 October 2015
इंद्राणी के ड्रग ओवरडोज की बात खारिज, हालत अभी भी नाजुक
मुंबई। बेटी शीना बोरा की हत्या की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की हालत नाजुक बनी हुई है। जेजे अस्पताल के मुताबिक अगले 48 घंटे काफी अहम हैं। वहीं फॉरेंसिक रिपोर्ट में इंद्राणी के ड्रग ओवरडोज की बात खारिज की गई है। सूत्रों के मुताबिक, इंद्राणी के पेट, खून व यूरीन में कोई केमिकल नहीं मिला है। इंद्राणी ने मिर्गी की अतिरिक्त दवाइयां खा लीं थीं, जिसके बाद उसे शुक्रवार को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डीन टीपी लहाणे ने कहा कि इंद्राणी में इलाज का असर हो रहा है। इंद्राणी बेहोशी की हालत में है और उसका इलाज किया जा रहा है तथा उसे तीन और दिन अस्पताल में रखा जाएगा।
इंद्राणी पर अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या करने का आरोप है। इंद्राणी ने शुक्रवार को आर्थर रोड जेल में अधिक मात्रा में दवाई खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। जे जे अस्पताल के एक अन्य चिकित्सक ने कहा, खून और यूरिन के आवश्यक टेस्ट किए गए है और सीबीआई अधिकारियों को भी उसकी हालत के बारे में जानकारी दी गई है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने इंद्राणी के अधिक मात्रा में दवा खाने के मामले में जेल प्रशासन को जांच के आदेश दिए हैं। फडणवीस ने जेल अधिकारियों से जवाब मांगा है कि इंद्राणी ने दवाइयों का अत्यधिक सेवन कैसे कर लिया, जब जेल प्रशासन की ओर से उसे दिन में एक गोली ही दी जानी थी।
Thursday, 1 October 2015
Tuesday, 29 September 2015
जिला स्तरीय समिति में जमीन एवं संपदाओं की नई बाजार दरों का निर्धारण
जैसलमेर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जमीन एवं संपदाओं की बाजार दरों का पुनः निर्धारण करने के लिए जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टैªट सभागार में बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, नगरपरिषद सभापति कविता खत्री, प्रधान पंचायत समिति जैसलमेर अमरदीन, सांकडा अमतुल्ला मेहर, अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शर्मा, उप महानिरीक्षक स्टांप जोधपुर मगाराम के साथ ही जिले के उप पंजीयक उपस्थित थे।
जिला कलक्टर शर्मा एवं जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा वर्तमान दरों एवं बढाई जाने वाली प्रस्तावित दरों पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में नई दरों को निर्धारित किया गया। इसमें शहरी आवासीय एवं वाणिज्य के साथ ही सिंचित एवं असिंचित कृषि भूमि एवं उपनिवेषन भूमि की नई दरें निर्धारित की गई। इसमें 10 से 20 प्रतिषत तक दरो में बढोतरी का निर्णय लिया गया।
बैठक में उप पंजीयक रामरख विष्नोई, तहसीलदार फतेहगढ तुलछाराम, नायब तहसीलदार पोकरण रामसिंह, भणियाणा आईदानसिंह भी उपस्थित थे।
जिला कलक्टर शर्मा एवं जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा वर्तमान दरों एवं बढाई जाने वाली प्रस्तावित दरों पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में नई दरों को निर्धारित किया गया। इसमें शहरी आवासीय एवं वाणिज्य के साथ ही सिंचित एवं असिंचित कृषि भूमि एवं उपनिवेषन भूमि की नई दरें निर्धारित की गई। इसमें 10 से 20 प्रतिषत तक दरो में बढोतरी का निर्णय लिया गया।
बैठक में उप पंजीयक रामरख विष्नोई, तहसीलदार फतेहगढ तुलछाराम, नायब तहसीलदार पोकरण रामसिंह, भणियाणा आईदानसिंह भी उपस्थित थे।
वाहनों की गति सीमा का निर्धारण, जिला कलक्टर ने जारी किए आदेश
जैसलमेर। कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट विश्वमोहन शर्मा ने एक आदेश जारी कर जिले में आमजन की सुविधा एवं सडक दुर्घटनाओं को नियंत्रित किए जाने को दृष्टिगत रखते हुए मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 112 (2) एवं सपठित राजस्थान मोटर वाहन नियम 1990 के नियम 8.1 के द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयुक्त करते हुए जैसलमेर जिले की सीमा में अवस्थित राष्ट्रीय राजमार्गों एवं जैसलमेर व पोकरण शहर में वाहनो की गति सीमा का निर्धारण किया है।
जिला कलक्टर विष्वमोहन शर्मा द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए गति सीमा भारी वाहनो के लिए 50 किमी. प्रति घंटा, कार/जीप के लिए 60 किमी. प्रति घंटा तथा मोटरसाईकिल के लिए 55 किमी. प्रति घंटा निर्धारित की गई है। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र मार्ग पर जैसलमेर व पोकरण शहर के लिए गति सीमा भारी वाहनो के लिए 30 किमी. प्रति घंटा, कार/जीप आदि हल्के वाहन के लिए 40 किमी. प्रति घंटा, मोटरसाईकिल के लिए 30 किमी. प्रति घंटा तथा स्कूल बस के लिए 25 किमी. प्रति घंटा निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि यह आदेष तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।
जिला कलक्टर विष्वमोहन शर्मा द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए गति सीमा भारी वाहनो के लिए 50 किमी. प्रति घंटा, कार/जीप के लिए 60 किमी. प्रति घंटा तथा मोटरसाईकिल के लिए 55 किमी. प्रति घंटा निर्धारित की गई है। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र मार्ग पर जैसलमेर व पोकरण शहर के लिए गति सीमा भारी वाहनो के लिए 30 किमी. प्रति घंटा, कार/जीप आदि हल्के वाहन के लिए 40 किमी. प्रति घंटा, मोटरसाईकिल के लिए 30 किमी. प्रति घंटा तथा स्कूल बस के लिए 25 किमी. प्रति घंटा निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि यह आदेष तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर शर्मा ने सोमवार को ग्राम पंचायत मांडवा में की जनसुनवाई
जैसलमेर। सोमवार को ग्राम पंचायत माण्डवा में पूर्व नियत कार्यक्रम अनुसार रात्री समय में अटल सेवा केन्द्र में जनसुनवाई की गई। जन सुनवाई में प्रभारी अधिकारी भागीरथ शर्मा अतिरिक्त जिला कलक्टर जैसलमेर के साथ विकास अधिकारी पंचायत समिती सांकडा, तहसीलदार भणियाणा, नायब तहसीलदार भणियाणा, आयुर्वेद चिकित्सक, पंचायत प्रसार अधिकारी, ग्रामसेवक तथा शिक्षा विभाग के अधिकरियों के साथ-साथ पशुपालन विभाग के प्रतिनिधी आदि उपस्थित रहे। शिविर में काफी संख्या में जन समुदाय स्त्री तथा पुरूष उपस्थित हुवे तथा अपनी अपनी समस्याओं से प्रभारी अधिकारी को अवगत कराया।
ग्राम वासियों, सरंपंच ग्राम पंचायत माण्डवा द्वारा तथा ग्रामपंचायत वासियों द्वारा मुख्य रूप से पीनें के पानी तथा ढाणियों में पानी की जीएलआर बनानें तथा बिजली की अनियमित आपूर्ती को सुचारू करानें बिजली बिल समय पर वितरण नही होनें तथा मीटर रीडर द्वारा रिडीग नही लेनें सबंधी, अत्यधिक बारिस के कारण मलेरिया होनें की आषंका. बाबत रोकथाम की कार्यवाही करानें, जंगली सूअरो की समस्या से निजात दिलानें संबंधी समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया तथा समाधान के लिए निवेदन किया गया। प्रभारी अधिकारी द्वारा षीघ्र ही इस सबंध में सीएचसी प्रभारी को ,मलेरिया रोकथाम के लिए पानी के गढ्ढों में गम्बूजा मछली डलवानें तथा डीडीटी स्प्रे षीघ्र ही करवाकर पालना करनें बाबत ग्रामवासियों को आष्वस्त कराया। सुनवाई के दौरान कुल बारह लिखित प्रार्थना पत्र सार्वजनिक पृकृति प्रस्तुत हुवे। जन सुनवाई के दौरान विधुत तथा जनस्वास्थ्य विभाग के साथ चिकित्सा विभाग से कोई प्रतिनिधी उपसिथत नही हुवे जिसके लिए अनुपस्थित के खिलाफ पृथक से कार्यवाही के निर्देश दिए गये।
जन सुनवाई के दौरान प्रभारी अधिकारी भागीरथ षर्मा ए.डी.एम द्वारा ग्रामवासियों को कई बीमारियों में आयुर्वेद की चिकित्सा अधिक उपयोगी रहनें तथा बीमारी को जड से समाप्त करनें के लिए आयुर्वेद चिकित्सा पद्यति को अपनानें के सबंध में सबंधित चिकित्सक के माध्यम से अवगत कराया तथा अपनी गायों को कृत्रिम गर्भाधान कराकर बछडी ही प्राप्त करनें की तकनीक अपनानें के सबंध में विस्तार से सबंधित विभागीय चिकित्सक के मेाध्यम से जानकारी दी ताकि आनें वाले समय में गाय पालन लाभकारी हो तथा वर्तमान में जिस प्रकार से लोग गाय के बछडों और बैलों को कोई काम का नही होनें से आवारा छोड रहे है इस प्रकार की आवारा व लावारिस बछडों/बैलों की समस्या से निजात मिल सके। विकास अधिकारी पंचायत समिती सांकडा द्वारा क्षेत्र के पेषन धारको को अपना बैक खाता तथा आधारकार्ड की प्रति सबंधित ग्राम सेवक को उपलब्ध करानें की सलाह दी ताकि उन्हें अपनी पेंषन समय पर मिल सके साथ ही आनें वाले समय में अन्य किसी प्रकार की सरकारी सहायता अथवा नरेगा कार्य का भी भुगतान अथवा सब्सीडी सबंधित व्यक्ति के सीधे ही बैक खाते में सीधे ही जमा हो सके।
Tuesday, 22 September 2015
Subscribe to:
Posts (Atom)

