Tuesday, 29 September 2015

अतिरिक्त जिला कलक्टर शर्मा ने सोमवार को ग्राम पंचायत मांडवा में की जनसुनवाई

Diffusé par Adcash

जैसलमेर। सोमवार को ग्राम पंचायत माण्डवा में पूर्व नियत कार्यक्रम अनुसार रात्री समय में  अटल सेवा केन्द्र में जनसुनवाई की गई। जन सुनवाई में प्रभारी अधिकारी भागीरथ शर्मा अतिरिक्त जिला कलक्टर जैसलमेर के साथ विकास अधिकारी पंचायत समिती सांकडा, तहसीलदार भणियाणा, नायब तहसीलदार भणियाणा, आयुर्वेद चिकित्सक, पंचायत प्रसार अधिकारी, ग्रामसेवक तथा शिक्षा विभाग के अधिकरियों के साथ-साथ पशुपालन विभाग के प्रतिनिधी आदि उपस्थित रहे। शिविर में काफी संख्या में जन समुदाय स्त्री तथा पुरूष उपस्थित हुवे तथा अपनी अपनी समस्याओं से प्रभारी अधिकारी को अवगत कराया।

ग्राम वासियों, सरंपंच ग्राम पंचायत माण्डवा द्वारा तथा  ग्रामपंचायत वासियों द्वारा मुख्य रूप से पीनें के पानी तथा ढाणियों में पानी की जीएलआर बनानें तथा बिजली की अनियमित आपूर्ती को सुचारू करानें बिजली बिल समय पर वितरण नही होनें तथा मीटर रीडर द्वारा रिडीग नही लेनें सबंधी, अत्यधिक बारिस के कारण मलेरिया होनें की आषंका. बाबत रोकथाम की कार्यवाही करानें, जंगली सूअरो की समस्या से निजात दिलानें संबंधी समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया तथा समाधान के लिए निवेदन किया गया। प्रभारी अधिकारी द्वारा षीघ्र ही इस सबंध में सीएचसी प्रभारी को ,मलेरिया रोकथाम के लिए पानी के गढ्ढों में गम्बूजा मछली डलवानें तथा डीडीटी स्प्रे षीघ्र ही करवाकर पालना करनें बाबत ग्रामवासियों को आष्वस्त कराया। सुनवाई के दौरान कुल बारह लिखित प्रार्थना पत्र सार्वजनिक पृकृति प्रस्तुत हुवे। जन सुनवाई के दौरान विधुत तथा जनस्वास्थ्य विभाग के साथ चिकित्सा विभाग से कोई प्रतिनिधी उपसिथत नही हुवे जिसके लिए अनुपस्थित के खिलाफ पृथक से कार्यवाही  के निर्देश दिए गये।

जन सुनवाई के दौरान प्रभारी अधिकारी भागीरथ षर्मा ए.डी.एम द्वारा ग्रामवासियों को कई बीमारियों में आयुर्वेद की चिकित्सा अधिक उपयोगी रहनें तथा बीमारी को जड से समाप्त करनें के लिए आयुर्वेद चिकित्सा पद्यति को अपनानें के सबंध में सबंधित चिकित्सक के माध्यम से अवगत कराया तथा अपनी गायों को कृत्रिम गर्भाधान कराकर बछडी ही प्राप्त करनें की तकनीक अपनानें के सबंध में विस्तार से सबंधित विभागीय चिकित्सक के मेाध्यम से जानकारी दी ताकि आनें वाले समय में गाय पालन लाभकारी हो तथा वर्तमान में जिस प्रकार से लोग गाय के बछडों और बैलों को कोई काम का नही होनें से आवारा छोड रहे है इस प्रकार की आवारा व लावारिस बछडों/बैलों की समस्या से निजात मिल सके। विकास अधिकारी पंचायत समिती सांकडा द्वारा क्षेत्र के पेषन धारको को अपना बैक खाता तथा आधारकार्ड की प्रति सबंधित ग्राम सेवक को उपलब्ध करानें की सलाह दी ताकि उन्हें अपनी पेंषन समय पर मिल सके साथ ही आनें वाले समय में अन्य किसी प्रकार की सरकारी सहायता अथवा नरेगा कार्य का भी भुगतान अथवा सब्सीडी सबंधित व्यक्ति के सीधे ही बैक खाते में सीधे ही जमा हो सके।


Earn upto Rs. 9,000 monthly by reading Emails. Join now!

No comments:

Post a Comment