पंचमी को गुजरात से सैकड़ों किलोमीटर पैदल यात्रा कर मोडासा का 1200 भक्तों का संघ रुणैचा नगरी पहुंचा। इस संघ के धर्मेन्द्रभाई ,जसवंतभाई के नेतृत्व में 111 फीट लंबी रंग-बिरंगी ध्वजा लिए हुए रामसा पीर की कर्मस्थली पर पहुंच कर बाबा की समाधी के दर्षन किए तथा पूजा-अर्चना की एवं प्रसाद चढ़ाया। उन्होंने डालीबाई के मंदिर के दर्षन के साथ ही परचा बावड़ी , बाबा का झूला-पालना व गुरुद्वारे के भी दर्षन किए। यह पैदल संघ मौडासा से 05 अगस्त को रवाना हुए जो लगभग एक माह व 10 दिन की पैदल यात्रा तय कर बाबा के प्रति अपनी अटूट आस्था जतायी।
सहायक मेलाधिकारी नारायणगिरी एवं पुखराज भार्गव,नायब तहसीलदार रामसिंह ने भी मेेले में भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र का भ्रमण किया एवं कतार में खड़े मेलार्थियों के दर्षन व्यवस्था का भी जायजा लिया। मेलार्थी बाजार में घूम कर अपनी मन पसन्द की खरीददारी भी दुकानों से कर रहे थे। विषेष रुप से मणिहारी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ चारों तरफ नजर आ रही थी। एक मोटे अनुमान के अनुसार एक सितम्बर से अब तक लगभग 18 लाख श्रृद्धालुओं ने बाबा की समाधी के दर्शनकर चुके हैं।
No comments:
Post a Comment