Friday, 18 September 2015

बाबा रामदेवरा मेले में चैबीस घंटे विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था


रात में रौशनी से जगमगाहट करती दिखाई देती है रुणैचा नगरी

रामदेवरा । जग विख्यात बाबा रामसा पीर के 631 वें भादवा शुक्ला मेले में जोधपुर विद्युत वितरण निगम द्वारा मेलार्थियों के लिए बिजली की समुचित व्यवस्था की गई है। मेले में चैबीस घण्टे विद्युत आपूर्ति की जा रही है ताकि मेलार्थियों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं झेलनी पड़े। रात में बिजली की रौषनी के कारण रुणैचा नगरी जगमगाहट करती दिखाई दे रही है। जैसे मानो दिन का नजारा सा महसूस हो रहा है।

अधिशाषी अभियंता विधुत पोकरण जे.आर.गर्ग ने बताया कि मेले के दौरान चैबीस घंटे विद्युत आपूर्ति निर्बाध रुप से संचालित करने के लिए विद्युत आपूर्ति के दो स्त्रौत उपलब्ध है। एक 11 केवी फीडर पोकरण से रामदेवरा के लिए व दूसरा 33/11 के.वी.सब स्टेषन रामदेवरा से रामदेवरा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था रखी गई है। विद्युत तंत्र सुधार के लिए 100 केवीए के दो नए ट्रांसफाॅरमर लगाये गये हैं एवं सभी ट्रांसफाॅर्मरों पर एचआरसी फियूज व नई कैबल लगा दी गई हैं।

उन्होंने बताया कि मंदिर एवं मेला परिसर में पर्याप्त मात्रा में तकनीकी टीम तैनात रहती हैं एवं कनिष्ठ अभियंता कार्यालय में नियंत्रण कक्ष चैबीस घंटे संचालित हो रहा हैं जहां षिफ्टों में कर्मचारीगण कार्य कर रहे हैं। सर्विस लाईनों को आर्मड डबल इंसुलेटेड कर दिया गया हैं एवं अन्य ढीले तारों को भी ठीक कर दिया गया है। इसके साथ ही निज मंदिर के आगे टीनषैड को छूने वाले तारों को हटा कर उसकी जगह इंसुलेटेढ रेबिट वाॅयर लगवा दिए गए हैं। इस प्रकार मेले के दौरान सुचारु विद्युत आपूर्ति व्यवस्था से मेलार्थियों को बहुत अच्छी सुविधा मिल रही है।Earn upto Rs. 9,000 monthly by reading Emails. Join now!

No comments:

Post a Comment