डेडिया गांव के पास हादसा, डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल
फलौदी थानाधिकारी वीरेंद्रसिंह ने बताया कि हादसा जातरुओं की तूफान गाड़ी सामने रही पिकअप से भिड़ने से हुआ। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि कई लोग वाहनों में पिचक गए और कई उछलकर दूर जा गिरे। देर रात तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने बताया कि घायलों को उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। अहमदाबाद निवासी जवानसिंह पुत्र लाभसिंह ठाकुर, जयंती भाई पुत्र चतुर भाई और सोजत सिटी के तारा पत्नी जगदीश, नूर मोहम्मद पुत्र नाथू खां खारिया, चेना पुत्री पंछीलाल, प्रकाश पुत्र रामा, भाणिया पुत्र रामोजी भाट, प्रेम पत्नी रिड़मल वीनू पुत्र जगदीश को पोकरण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि इन्हें भी प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment