Friday, 18 September 2015

40 साल बाद जोधपुर में अधिवेशन, 16 ट्रेनों में आएंगे 20 हजार रेलकर्मी


जोधपुर । ऑल इण्डिया रेलवे मेन्स फेडरेशन की ओर से जोधपुर में 40 साल बाद 91वें वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर 2015 तक आयोजित होने वाले अधिवेशन में देशभर से करीब 16 ट्रेनों में करीब 20 हजार रेलकर्मी जोधपुर पहुंचेंगे।

शुक्रवार को नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन के मण्डल सचिव मनोज परिहार ने प्रेस वार्ता में बताया कि अधिवेशन में सातवें वेतन आयोग के लागू करने, नई पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी योजना लागू करने, बोनस के फॉर्मूले व रिक्त पदों को भरने आदि पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सरकार द्वारा मांगों को नहीं मानने पर 23 नवम्बर 2015 से अनिश्चितकालीन हड़ताल के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
Earn upto Rs. 9,000 monthly by reading Emails. Join now!

No comments:

Post a Comment