Friday, 18 September 2015

मेगा विधिक चेतना शिविर में हो माकूल व्यवस्थाएं : व्यास


जिला मुख्यालय स्थित सागरमल गोपा स्कूल में विधिक चेतना और लोक कल्याणकारी शिविर को लेकर डीजे व्यास व डीएम शर्मा ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

जैसलमेर।  राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला प्रशासन व समाज कल्याण विभाग के सहयोग से 20 सितंबर को जिला मुख्यालय के शहीद सागरमल गोपा स्कूल में होने वाले शिविर की तैयारियों को लेकर जिला एवं सेशन न्यायाधीश नरसिंह दास व्यास तथा जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक लेकर आवष्यक निर्देश दिए।

जिला एवं सेशन न्यायाधीश व्यास ने विभिन्न तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि शिविर का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाना जरूरी है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें लाभान्वित हो सके। इसलिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार कराएं तथा इसके पैंफलेट भी वितरित करें। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के मध्य विधिक जागरुकता पैदा करने के लिए तथा सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने व योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए यह षिविर आयोजित किया जा रहा है। हम सभी का यह प्रयास होना चाहिए कि षिविर अपनी सफलता व सार्थकता स्वयं तय करे। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी दिए गए दायित्वों का निष्ठा के साथ पालन करें और षिविर को सफल बनाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देष दिए कि षिविर में विषेषज्ञों की उपस्थिति सुनिष्चित करें।

जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा ने कहा कि शिविर में सहभागिता के लिए जिन अधिकारियों को जो दायित्व दिए गए हैं, वे उनकी पालना सुनिष्चित करें और यह देखें कि शिविर की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। षिविर में जरूरतमंदों को समुचित लाभ मिलना ही चाहिए।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक हिम्मत सिंह कविया ने अब तक की गई तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का रात्रि चौपाल, समाचार पत्र, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व समाचार पत्रों के जरिए समुचित प्रचार प्रसार किया गया है। उन्होंने बताया कि षिविर में मेडिकल बोर्ड द्वारा विषेष योग्यजनों को विकलांगता के प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से जरूरतमंद विशीष योग्यजनों को बैशाखी व ट्राईसाईकिलें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही विभाग की अन्य योजनाओं के आवेदन भी तैयार किए जाएंगे। षिविर में जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र जारी करने के लिए भी तहसीलदार व उपखंड अधिकारी द्वारा काउंटर स्थापित किया जाएगा। पंचायत राज विभाग की ओर से अपनी योजनाओं के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा पेंषन की स्वीकृति जारी की जाएगी। षिविर की श्रम विभाग की ओर से श्रमिक योजनाओं के संबंध में श्रमिकों का पंजीयन किया जाएगा। आगार प्रबंधक व रेल्वे द्वारा विषेष योग्यजनों को किराया रियायती पास जारी करने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। षिविर में अनुजा निगम की ओर से संबंधी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा आवेदन तैयार कराए जाएंगे। सर्व षिक्षा अभियान की ओर से विषेष योग्यजनों से संबंधित संचालित एस्कॉर्ट भत्ता व षिक्षा विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिला नियोजन अधिकारी अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी देंगे। कोषाधिकारी द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भुगतान संबंधी परिवेदनाओं का निस्तारण किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अल्पसंख्यक विभाग की ओर से भी संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनवर अहमद चौहान, श्रम कल्याण अधिकारी भवानी प्रताप चारण, पीएमओ डॉ बीएल वर्मा सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।


Earn upto Rs. 9,000 monthly by reading Emails. Join now!

No comments:

Post a Comment