जैसलमेर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जमीन एवं संपदाओं की बाजार दरों का पुनः निर्धारण करने के लिए जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टैªट सभागार में बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, नगरपरिषद सभापति कविता खत्री, प्रधान पंचायत समिति जैसलमेर अमरदीन, सांकडा अमतुल्ला मेहर, अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शर्मा, उप महानिरीक्षक स्टांप जोधपुर मगाराम के साथ ही जिले के उप पंजीयक उपस्थित थे।
जिला कलक्टर शर्मा एवं जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा वर्तमान दरों एवं बढाई जाने वाली प्रस्तावित दरों पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में नई दरों को निर्धारित किया गया। इसमें शहरी आवासीय एवं वाणिज्य के साथ ही सिंचित एवं असिंचित कृषि भूमि एवं उपनिवेषन भूमि की नई दरें निर्धारित की गई। इसमें 10 से 20 प्रतिषत तक दरो में बढोतरी का निर्णय लिया गया।
बैठक में उप पंजीयक रामरख विष्नोई, तहसीलदार फतेहगढ तुलछाराम, नायब तहसीलदार पोकरण रामसिंह, भणियाणा आईदानसिंह भी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment